फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   17 proposals passed in the first meeting of Sewan Nagar Palika

Kaithal News: सीवन नगर पालिका की पहली बैठक में 17 प्रस्ताव पारित

Wed, 09 Apr 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
17 proposals passed in the first meeting of Sewan Nagar Palika
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर पालिका सीवन परिसर में मंगलवार को चुनाव होने के बाद सदन की पहली बैठक हुई। इसमें रखे गए 18 प्रस्तावों में से 17 पास हुए। इनके तहत सात करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया। बचे एक प्रस्ताव को आगामी बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया।

बैठक में सभी पार्षद, नगर पालिका सचिव, पालिका अभियंता, अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ विशेष रूप से हलका गुहला के विधायक देवेंद्र हंस भी उपस्थित रहे। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने सदन के समक्ष कुल 18 प्रस्ताव रखे। जिनमें शहर के सर्वांगीण विकास के लिए लगभग सात करोड़ रुपये की योजनाएं शामिल थीं।
विज्ञापन


प्रस्तावों में नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उपकरण, मोबाइल शौचालय, सफाई कर्मचारियों के लिए आवश्यक औजार व कार्यालय के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधनों की खरीद शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव दीपक कुमार ने बताया कि सदन की ओर से इनमें से 17 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि एक प्रस्ताव को आगामी बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया। अध्यक्षता नगरपालिका की अध्यक्ष हेमलता सैनी ने की। इस अवसर पर पार्षद विकास शर्मा, संजय कंसल, मनीष कामरा, सोनू, सुखदेव, समाजसेवी संदीप सैनी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

सदन की बैठक के बाद नगर पालिका अध्यक्ष हेमलता सैनी ने बताया कि नगर के विकास के लिए सदन में प्रस्ताव रखे गए थे। उनमें से एक प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए रखा गया है। इस बैठक में सात करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए हैं। इनमें पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव गलियों के निर्माण के लिए हैं। नगर में कुल 12 तालाब हैं। इनमें से नौ तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं और गंदगी से भरे हैं। तीन तालाब सूखे हुए हैं।


उन्होंने बताया कि नौ में से चार तालाबों की खोदाई करवाई जाएगी और सभी तालाबों की सफाई करवाई जाएगी और तालाबों का सौंदर्यीकरण भी करवाया जाएगा। इस पर करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। सैनी ने कहा कि नगर में कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर बड़ी लाइटें लगवाने, डिवाइडर पर पौधे लगवाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed