फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   169 kg of chatter-patter seized from factory

Kaithal News: फैक्टरी में 169 किलोग्राम चटर-पटर पकड़ा

Sat, 10 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
169 kg of chatter-patter seized from factory
कैथल। अवैध रूप से पटाखे बनाने और भंडारण करने के मामले में थाना पूंडरी पुलिस ने चिम्मा कॉलोनी पुंडरी निवासी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एसआई सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम सायंकालीन गश्त पर पाई रोड पुंडरी पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी अपने मकान में अवैध रूप से पटाखे रखे हुए है और ‘पॉप चटर-पटर’ नामक पटाखों का निर्माण कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर फायर ब्रिगेड टीम और थाना पुंडरी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी के मकान से 20 पेटियों में कुल 169.325 किलोग्राम ज्वलनशील विस्फोटक सामग्री (चटर-पटर) बरामद हुई। आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में थाना पूंडरी में विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed