फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   165 employees end strike

Kaithal News: 165 कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

Thu, 01 Jan 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
165 employees end strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हड़ताल पर चल रहे नगर परिषद के 165 कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी। संघ के ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान ने बताया कि कर्मचारियों ने टेन्डर जारी करने, डीसी रेट के अनुसार वेतन बढ़ोतरी, ईपीएफ व ईएसआई का लाभ देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।

धरना स्थल पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी, सेक्रेटरी पवन शर्मा, वाइस-चेयरमैन सीमा देवी और चैयरमैन प्रतिनिधि सुमित गर्ग सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की। बैठक के बाद कर्मचारियों को लिखित आश्वासन दिया गया कि 1 जनवरी से एक महीने की अवधि में नया टेन्डर जारी करके सभी कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही वेतन में बढ़ोतरी और ईपीएफ व ईएसआई का लाभ प्रदान किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में कर्मचारियों को हटाया नहीं जाएगा। इस दौरान कर्मचारी नेता महेंद्र कुमार बिड़लान ने चेतावनी दी कि यदि यह समझौता 20 जनवरी 2026 तक लागू न किया गया, तो कर्मियों को पुनः आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला प्रधान ओमपाल भाल, सचिव शिवचरण, अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान छज्जू राम समेत कई अन्य नेता और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed