फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   163 kg of poppy husk recovered from truck, two arrested

Kaithal News: ट्रक से 163 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 26 Sep 2025 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Sep 2025 03:36 AM IST
सार

कैथल पुलिस ने एनएच-152 पर गश्त के दौरान दो आरोपियों से 163 किलो डोडा पोस्त बरामद कर ट्रक जब्त किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
163 kg of poppy husk recovered from truck, two arrested

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 163 किलो 755 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। नशा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंडवाल गांव निवासी राजविंद्र सिंह उर्फ राजा और कश्मीरा सिंह के रूप में हुई है। दोनों पुणे (महाराष्ट्र) से 30 फ्रीज लोड कर ट्रक कंटेनर में लुधियाना जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त खरीदा और उसे फ्रीज के साथ छिपाकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


एसपी उपासना ने बताया कि 24 सितंबर की शाम पुलिस टीम एनएच-152 पुल के नीचे गांव नरड़ के पास गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास खड़ा एक ट्रक भारी मात्रा में नशीला पदार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर दबिश देकर ट्रक में बैठे दोनों संदिग्धों को काबू किया गया।

तलाशी के दौरान ट्रक के कंटेनर में रखे 10 प्लास्टिक कट्टों से 163 किलो 710 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को थाना तितरम पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed