{"_id":"5c758e80bdec224c7f23d97e","slug":"161551208064-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 किलो भार वर्ग में रोहतक की तनु व 57 किलो भार वर्ग में हिसार की जीविका रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 किलो भार वर्ग में रोहतक की तनु व 57 किलो भार वर्ग में हिसार की जीविका रही प्रथम
विज्ञापन
40 किलो में रोहतक की तनु व 57 किलो भार वर्ग में हिसार की जीविका रही प्रथम
राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा एवं हरियाणा केसरी व कुमारी दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए
फोटो नंबर-17 व 19
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सर छोटू राम इनडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा एवं हरियाणा केसरी व कुमारी दंगल के दूसरे दिन की प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले हुए। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में 200 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस दौरान महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में आए दर्शकों को आश्चर्य में डाला। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने किया। इस मौके पर कोच गुरमीत सिंह, देंवेद्र सिंह, कोच दिलबाग सहित अन्य मौजूद रहे।
परिणाम : दूसरे दिन की प्रतियोगिता में 36 से 40 किलो भार वर्ग में रोहतक की तनु ने प्रथम, दादरी की रीना ने द्वितीय तथा पानीपत की पायल एवं झज्जर की पिंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 43 किलो भार वर्ग में दादरी की कोमल प्रथम, सोनीपत की पिंकी ने द्वितीय, भिवानी की मंजू एवं झज्जर की सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 46 किलो भार वर्ग में हिसार की स्वीटी ने प्रथम, दादरी की साक्षी ने द्वितीय, झज्जर की कीर्ती व नूह की साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के 49 किलो भार वर्ग में जींद की अंजू ने प्रथम, दादरी की शीतल ने द्वितीय, हिसार की रवीना व रोहतक की निशा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह 53 किलो भार वर्ग में रोहतक की सीतो ने प्रथम, दादरी की आशू ने द्वितीय, झज्जर की अंजली व सोनीपत की निधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 57 किलो भार वर्ग में हिसार की जीविका ने प्रथम, फरीदाबाद की मानसी ने द्वितीय, रोहतक की कुशी व भिवानी की अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 61 किलो भार वर्ग में रोहतक की दीपिका प्रथम, करनाल की शिवानी पुनियां द्वितीय, नूह की शिक्षा व हिसार की हर्षिता तीसरे स्थान पर रही।