{"_id":"5c379bedbdec22735318974b","slug":"161547148269-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल-करनाल रोड के खस्ताहाल होने से राहगीरों को भारी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल-करनाल रोड के खस्ताहाल होने से राहगीरों को भारी परेशानी
विज्ञापन
कैथल-करनाल रोड के खस्ताहाल होने से राहगीर परेशानी
फोटो नंबर-12
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। कैथल-करनाल रोड के खस्ताहाल होने से राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। महज 16 किलोमीटर के इस सफर से राहगीर जिम्मेदारों को कोसते हुए गुजरते हैं। 6 महीने पहले जून माह में ही विभाग ने इस मार्ग पर हैवी पैच वर्क करवाया गया था, जिस पर 20 लाख रुपये का टेंडर दिया गया था। लेकिन ठेकेदार ने लीपापोती कर विभाग को चूना लगा दिया। जिस कारण इस मार्ग पर हुआ हैवी पैच वर्क अब दिख भी नहीं रहा है।
ग्रामीण अंकुश खेड़ी सिकंदर, सुरेश कुमार, महाबीर सैनी, विजय कुमार, रोशनलाल, लव खेड़ी ने विभाग के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए बताया कि संबंधित विभाग सोया हुआ है। 6 माह पहले हुआ हैवी पैच वर्क बिल्कुल उखड़ कर रह गया है। उन्होंने कहा कि अगर उस समय विभाग ठेकेदार के कार्य की जांच करता तो इस मार्ग की यह दशा नहीं होती। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर ठेकेदार से मिलीभगत का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि अब इस मार्ग से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है और प्रतिदिन कोई न कोई हादसा भी इस मार्ग पर होता रहता है। उन्होंने बताया कि कैथल जाना अब काफी मुश्किल हो गया है, मार्ग ठीक होता तो वे 20 मिनट में कैथल पहुंच जाते थे और अब उन्हें पौना घंटा कैथल जाने में लगता है। उन्होंने प्रशासन के उच्चाधिकारियों से जांच की मांग करते हुए इस मार्ग को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
कैथल-करनाल मार्ग को चौड़ा करने के लिए टेंडर हो चुके हैं और इस पर लगभग 175 करोड़ का खर्चा आएगा। 18 महीनों में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान मार्ग पर पैच वर्क का कार्य चलता रहेगा। मौसम की वजह से अभी कार्य करने में थोड़ी अड़चन है। जैसे ही मौसम खुलता है तो कैथल से गांव रसीना तक पूरी सड़क पर पैच वर्क करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
राजकुमार, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी