फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एक पूर्व विधायक सहित 734 पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों ने दिए इनेलो स इस्तीफा

एक पूर्व विधायक सहित 734 पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों ने दिए इनेलो स इस्तीफा

Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक पूर्व विधायक सहित 734 पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों ने दिए इनेलो स इस्तीफा
एक पूर्व विधायक सहित 734 पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों ने दिया इनेलो से इस्तीफा
विज्ञापन

- 3200 ने भरा इनेलो छोड़ने के लिए त्यागपत्र फार्म, जाखौली अड्डा स्थित अग्रसेन धर्मशाला में एकत्रित हुए पूर्व इनेलो कार्यकर्ता
29 नवंबर को जिले के चारों हल्कों में बैठक लेंगे दुष्यंत चौटाला
फोटो संख्या-8 व 9
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा नई पार्टी बनाए जाने के समर्थन में सोमवार को इनेलो में उनके समर्थक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक साथ 3200 की संख्या में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर दुष्यंत के साथ जाने का फैसला लिया। जींद रोड स्थित अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां एकत्रित किए गए सामूहिक इस्तीफे दुष्यंत चौटाला को सौंपे जाएंगे। पार्टी छोड़ने वालों में पूर्व विधायक मक्खन सिंह सहित 734 पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी बताए गए हैं।
पूर्व प्रवक्ता हरदीप पाड़ला ने बताया कि सोमवार को धर्मशाला में एकत्रित जिले से 3200 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे दिए हैं। जिसमें 734 पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हैं। इस्तीफे देने वालों में पूंडरी से पूर्व विधायक मक्खन सिंह, जाट शिक्षा समिति के पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा, जिला पार्षद प्रतिनिधि संजय जागलान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मपाल छोत, पूर्व हल्का अध्यक्ष रणदीप कोल, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान सेल लीला राम म्योली, जाट शिक्षा समिति के सचिव कुलदीप गढ़ी, राजू जुलानी खेडा, मुल्तान गोलन, उपाध्यक्ष अमित बोदला, संपूर्ण कोयल, जसमेर बरसाना, नरेंद्र बल्ली, कमलेश श्योकंद पूर्व महिला जिला प्रधान, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रधान सुरेश राणा, पूर्व हल्का प्रधान प्रेम ग्योंग, कलायत हल्का प्रधान ओम प्रकाश खेड़ी, कलायत पूर्व युवा हल्का प्रधान जगदीश दुब्बल, राजू पाई, पूर्व हल्का अध्यक्ष अजमेर गोलन, पूर्व हल्का उप अध्यक्ष राजेश फरल, युवा हल्का विक्रम म्योली, जोगिंद्र कसान, मांगे राम दुल, गीता गोस्वामी पूर्व महिला प्रधान, सरपंच राजिंदर सेगा, सूबे सिंह कुराड़, होशियार सिंह गिल, सेवा सिंह बालू, बलबीर बालू, शेरा बैनीवाल, जोगिंद्र कसान, जसवंत राणा पूर्व प्रधान कलायत, बलराज नोच युवा जिला प्रधान, राम मेहर उप प्रधान एससी सेल, बलबीर मटौर, कैथल हल्का उपाध्यक्ष परमजीत सरपंच, चंद्रभान दयोरा जिला महासचिव, नवाब क्योड़क हल्का सचिव, मोहिंद्र गुज्जर हल्का उपाध्यक्ष, दलबीर गुहना किसान सेल, लाल चांद जांगड़ा, नरेश फ्रांसवाला, होशियार सिंह सैनी, संदीप छोत, सतबीर गोपेरा, सोहन कुराड़, विशेष रविश, इश्म सरपंच, राजेश बाबा लदाना, तेजपाल, सरदार जरनैल सिंह, दर्पण मित्तल, गजे सिंह फौजी, राम सिंह पूर्व सरपंच, रामदेव मानस, प्रताप, विक्रम मानस, राम कुमार नायक, सुभाष व राजेश सिसला, रणवीर सेरधा, चरण सिंह व बलिदं्र सिसमोर, सोनू कोटड़ा, किताब सिंह, मांगे राम, दरबार कुराड़, ओमप्रकाश काला, शमशेर, रतन चंदना, अमरजीत सोंगरी सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

29 को चारों हल्कों में बैठक लेंगे सांसद दुष्यंत चौटाला : जाट कॉलेज प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान बलवान सिंह कोटड़ा ने बताया कि सांसद दुष्यंत चौटाला 29 नवंबर को सुबह 9 बजे गुहला-चीका, 11 बजे कैथल, 2 बजे पूंडरी व इसके बाद कलायत हल्का के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। जिसमें वे आगामी रणनीति से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed