{"_id":"5bfc4164bdec224169396f95","slug":"161543258468-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी कल्याण बोर्ड से मिलने वाली योजनाओं के पंजीकरण कार्ड बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी कल्याण बोर्ड से मिलने वाली योजनाओं के पंजीकरण कार्ड बांटे
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी कल्याण बोर्ड से मिलने वाली योजनाओं के पंजीकरण कार्ड बांटे
राजौंद। वाल्मीकि मंदिर में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मचारी कल्याण बोर्ड द्वारा मिलने वाली योजनाओं के लाभ के लिए पंजीकरण कार्ड बांटे गए। जिसमें बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र ठाकुर ने बीओसीडब्ल्यू वेलफेयर बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्ड पर श्रमिकों को जन्म से मृत्यु तक योजनाओं के तहत अनेक लाभ दिया जाता है। श्रमिक की लड़की की शादी के लिए 51 हजार रुपये, कन्यादान व आर्थिक मदद के लिए 50 हजार रुपये की राशि दी जाती है। श्रमिक के पूरे परिवार की बीमारी के लिए सभी सरकारी अस्पताल और 175 प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये का इलाज मुफ्त किया जाएगा। इस दौरान प्रधान किरणपाल, उप प्रधान जोगेंद्र कश्यप, कर्मबीर, नितिन, सुरेश, इंद्र सिंह, प्रेमिला, ममता, सीमा, परमजीत, सोनिया, सुमन आदि मौजूद रहे।