फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर करवाई प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर करवाई प्रतियोगिता

Fri, 23 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर करवाई प्रतियोगिता
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो नंबर-23
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। गीता एसडी स्कूल में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता व शब्द गायन प्रतियोगिता भी करवाई। इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने गुरु के जीवन, त्याग, समर्पण, सेवा भाव तथा उच्च आदर्शों पर प्रकाश डाला। बच्चों ने शब्द गायन कर उनकी महिमा का गुणगान किया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका, रुपिन्द्र, नवजोत अव्वल रहे, शब्द गायन में अर्श, पूजा अव्वल रहे। स्कूल के प्रधान इंद्रजीत मदान, उप प्रधान आशा शर्मा ने बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को गुरु के बताए हुए उच्च आदर्श और जीवन मूल्यों का जीवन में पालन करना चाहिए और अपने धर्म व राष्ट्र के प्रति प्रेम, त्याग और सेवा भाव रखना चाहिए। इस कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया। इसी कड़ी में नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इतिहास प्राध्यापक हरपाल सिंह व सुमन नैन ने गुरु तेग बहादुर के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विकास ने प्रथम और योगेश्वर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में साहिल ने प्रथम स्थान, राहुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में स्वाति मेहता, सीमा, रेणु व स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया। इसी कड़ी में लदाना चक्कू के सरकारी स्कूल में भी शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य तरसेम सिंह ने की। स्कूल में भाषण प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed