फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पहले नपा कर्मचारी करते हैं शहर में जगह की जासूस की तरह रैकी, फिर मंगवाते हैं कचरे से भरे ट्रालियों को डंप करने के लिए

पहले नपा कर्मचारी करते हैं शहर में जगह की जासूस की तरह रैकी, फिर मंगवाते हैं कचरे से भरे ट्रालियों को डंप करने के लिए

Sun, 30 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
पहले नपा कर्मचारी करते हैं शहर में जगह की जासूस की तरह रैकी, फिर मंगवाते हैं कचरे से भरे ट्रालियों को डंप करने के लिए
पहले नपा कर्मचारी करते हैं शहर में जगह की जासूस की तरह रेकी, फिर मंगवाते हैं कचरे से भरे ट्रालियों को डंप करने के लिए
विज्ञापन

अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, कर्मचारी जान हथेली पर रखकर कर रहे हैं शहर से कचरे का उठान
आखिर कब तक चलेगी ऐसी व्यवस्था, डंपिंग यार्ड पर कचरा नहीं डालने दे रहे हैं किसान
फोटो नंबर-22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खुराना रोड पर स्थित डंपिंग यार्ड में नपा के कूड़ा डालने का किसानों के विरोध करने के बाद अब नपा के सफाई कर्मचारियों को जान हथेली पर रखकर कचरा डंप करना पड़ रहा है। कचरा डालने के लिए नपा के सफाई कर्मचारी जहां भी जाते हैं, वहीं उनका लोगों द्वारा विरोध शुरू हो जाता है। ऐसे में कचरा डंप करने की समस्या के समाधान के लिए नपा के कर्मचारियों ने एक नया रास्ता निकाला है।
नपा के सूत्रों से मिली जानकारी के तहत अब कर्मचारी पहले कचरा डालने वाली जगह की पहले जासूसों की तरह रेकी करते हैं। जब रास्ता साफ नजर आए तो कचरा डंप करने के लिए फोन करके ट्रालियों को बुलाया जाता है और बाद में यहां पर कचरा डाला जाता है। ऐसी प्रक्रिया में सफाई कर्मचारी जान हथेली पर रखकर शहर से कचरे का उठान कर रहे हैं। लेकिन अधिकारी इस समस्या के समाधान को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

अब जगह जगह फैलने लगा कचरा, कैसे होगा समाधान : डंपिंग यार्ड में कचरा न डलने से अब शहर का कचरा जगह-जगह फैलने लगा है। सेक्टर 21, मानस ड्रेन, अंबाला रोड ड्रेन, जेल के पीछे, पाड़लारोड सहित कई जगहों पर कचरा डाला जा रहा है। जहां देखों वहीं कचरा ही कचरा दिखाई पड़ता है। अब तो नपा सफाई कर्मचारियों को जहां भी जगह मिलती है वे वहां पर कचरा डाल देते है। अब ऐसे में भला इस समस्या का आखिर कैसे समाधान हो पाएगा और यह व्यवस्था कब तक ऐसे ही चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासी भी हुए परेशान : पहले तो इस समस्या से केवल नपा के कर्मचारी परेशान थे लेकिन अब तो शहरवासियों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। शहर में अधिकतर जगह पर कचरे का उठान न होने के कारण लोगों में बीमारियों के फैलने का भय बना है।
मांग पूरी होने के बाद ही डालने दिया जाएगा कचरा : भाकियू के पदाधिकारी सुखपाल ने बताया कि जब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी हमारी मांग को पूरी नहीं करता तब तक हम डंपिंग यार्ड में किसी भी सूरत में कचरा नहीं डालने देंगे।
हमारे कार्य क्षेत्र से बाहर समाधान : इस समस्या का समाधान उनके हाथ में नहीं हैं। अपने स्तर जो भी सुधार किया जा सकता था, वह कर दिया गया है। अब यह समस्या का समाधान हमारे कार्य क्षेत्र से बाहर है।

विक्रम सिह, ईओ, नगर परिषद, कैथल।
जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं : कर्मचारियों द्वारा रेकी करके कचरा डंप करने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। अब यह जानकारी मुझे मिली है। इस पर पूरी जानकारी हासिल करके इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
धर्मवीर सिह, डीसी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed