फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अभय बोले-मेरे पिता व भाई को जेल भिजवाने में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सुरजेवाला व करण सिंह दलाल का षड्यंत्र

अभय बोले-मेरे पिता व भाई को जेल भिजवाने में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सुरजेवाला व करण सिंह दलाल का षड्यंत्र

Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अभय बोले-मेरे पिता व भाई को जेल भिजवाने में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सुरजेवाला व करण सिंह दलाल का षड्यंत्र
फोटो संख्या-20
विज्ञापन


मेरे पिता और भाई को जेल भिजवाने में हुड्डा, सुरजेवाला व करण दलाल का षड्यंत्र : अभय
इनेलो की सरकार आने पर दी जाएगी इन्हें इनके कर्मों की सजा, रेवाड़ी दुष्कर्म मामले में आरोपियों को बचाने में लगी है सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि उनके पिता व भाई को हुड्डा, सुरजेवाला और करण सिंह दलाल ने एक षड्यंत्र के तहत जेल में डलवाया है। लेकिन हमारी सरकार आने के बाद इनकों इनके कर्मों की सजा जरूर दी जाएगी। विधानसभा में बीजेपी विधायक एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं।
चौटाला शनिवार को आरकेएम में कार्यकर्ताओं को सम्मान दिवस समारोह के लिए निमंत्रण देने पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत में चौटाला ने दलाल प्रकरण में कहा कि अब तो वे कांग्रेसियों को नींद में भी दिखाई देने लगे हैं। सबसे अधिक चिंता तो हुड्डा तो सता रही है। इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार आने के बाद हुड्डा एक दिन भी बाहर नहीं रह सकते। जितनी चिंता हुड्डा को है, उतनी ही सुरजेवाला को भी है।
विज्ञापन

चौटाला ने रेवाड़ी दुष्कर्म कांड पर कहा कि एक ओर तो भाजपा सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी ओर बेटियों से दरिंदगी करने वाली अपराधियों को गिरफ्तार न करके उन्हें संरक्षण दे रही है। सुभाष बराला के बेटे के मामले में भी सरकार ने उसे चार दिन तक प्रोटेक्शन दी थी। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधायकों का गलत काम में भी साथ देते हैं। यही कारण है अधिकारी स्वतंत्र रूप से अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। यदि ऐसे ही चलेगा तो प्रदेश काफी पीछे चला जाएगा। नेता आते-जाते रहते हैं। लेकिन अधिकारी असली सरकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed