फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   54 वर्षों से देश सेवा व हिंदुत्व बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा विश्व हिंदू परिषद

54 वर्षों से देश सेवा व हिंदुत्व बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा विश्व हिंदू परिषद

Tue, 11 Sep 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
54 वर्षों से देश सेवा व हिंदुत्व बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा विश्व हिंदू परिषद
54 वर्षों से देश सेवा व हिंदुत्व बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा विश्व हिंदू परिषद
विज्ञापन

फोटो नंबर-16
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने सोमवार को संगठन का स्थापना दिवस समारोह श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में आयोजित किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री चंद्रभान मित्तल ने बताया कि संगठन पिछले 54 वर्षों से निरंतर देश सेवा व हिंदुत्व को बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई के संदीपनी आश्रम में की गई थी। इसके बाद संगठन ने धर्म संसद, राम मंदिर आंदोलन, राम जानकी रथ यात्रा, रामसेतु रक्षा आंदोलन, अमरनाथ यात्रा आंदोलन, जैसे बड़े आंदोलनों को गति देकर देश में हिंदुत्व को खड़ा करने में पूरा सहयोग किया है। 54 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैथल में श्री कृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि प्रसिद्ध समाजसेवी सत्यदेव चौधरी ने शिरकत की। श्रद्धालुओं ने भजनों का भरपूर आनंद लिया झूम उठे स्थापना दिवस पर बजरंग दल द्वारा वार्ड नंबर 14 से नगर पार्षद दीपक शर्मा को अपने वार्ड में धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर प्रेमचंद मित्तल, शिवदान सिंह, जिला संघ चालक राजेश सर्राफ, भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष हरीश चावला, अश्विनी अग्रवाल, गिरिराज मित्र मंडल के प्रधान कमल अग्रवाल, रूपक बंसल, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष अशोक, भाजपा नेता पालाराम सैनी, पार्षद गोपाल सैनी, वेद प्रकाश गर्ग, हिमांशु गोयल संघ से नरेश, विनोद, रोशन सैनी और गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed