फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गीता सभी धर्म शास्त्रों के ज्ञान का निचोड़ है

गीता सभी धर्म शास्त्रों के ज्ञान का निचोड़ है

Thu, 30 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
गीता सभी धर्म शास्त्रों के ज्ञान का निचोड़ है
‘सभी धर्म शास्त्रों के ज्ञान का निचोड़ है गीता’
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के दूसरे दिन भाई उदय सिंह के किले पर श्रीमद् भगवद् गीता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें शहर भर से भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सेमिनार की अध्यक्षता डीसी सुनीता वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि मानव को समाज में स्थापित करने का सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ श्रीमद् भगवद् गीता है, जो व्यक्ति को जीवन जीने की कला सीखाती है। गीता सभी धर्म शास्त्रों का निचोड़ है तथा गीता योगी व भोगी को कर्मयोगी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। डीसी ने सेमिनार के सभी वक्ताओं को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिओ संस्था के दिनेश पाठक तथा मंच संचालक महेंद्र खन्ना को भी प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एसडीएम कमलप्रीत कौर ने कहा कि गीता के 18 अध्याय व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाते हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. पुष्पा रानी ने कहा कि आज बच्चों में आत्म हत्या की घटनाएं बढ़ रही है, ऐसी परिस्थितियों में अभिभावकों को बच्चों पर ध्यान देना होगा। ऐसी स्थिति में गीता का ज्ञान तनाव से मुक्ति दिलाने में कारगर सिद्ध होगा।
विज्ञापन

डीएवी कालेज पेहवा के प्राचार्य डॉ. कामदेव झा ने कहा कि गीता जयंती का पर्व भारत के हर कोने पर मनाया जा रहा है, लेकिन डिजिटल दौर में आज व्यक्ति के पास समय का अभाव है। गीता के 18 अध्यायों का अध्ययन करने से व्यक्ति के जीवन का उद्धार हो सकता है। डा. भीम राव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल डा. ऋषिपाल बेदी ने कहा कि गीता में किसी भी धर्म का जिक्र नही है। राजकुमार शास्त्री ने कहा कि बाल गंगाधर तिलक ने गीता का रहस्य जेल में रहते हुए ही लिखा था। गीता भगवान का गीत है, जिस गीत के माध्यम से हम लगातार तनाव और दुखों के चक्र से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिओ गीता के जिला प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि गीता किसी धर्म विशेष का नही, बल्कि मानवता का ग्रंथ है। गीता हमें निरंतर अध्ययन से सुख और समृद्धि की ओर ले जाती है। इस अवसर पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, नगराधीश सुशील कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष पवन थरेजा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विक्रम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, शिव शंकर पाहवा, स्वामी आत्मानंद के अलावा अन्य पदाधिकारी व संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


आज निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
गीता जयंती समारोह के अंतिम दिन 30 नवंबर को दोपहर बाद 2 बजे माता गेट से निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को डीसी सुनीता वर्मा झंडी देकर रवाना करेंगी। यह शोभा यात्रा सीवन गेट, डोगरा गेट, प्रताप गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, पेहवा चौक होते हुए उदय सिंह किला परिसर पर संपन्न होगी। इसी दिन शाम को 6 बजे उदय सिंह किला परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी डीसी सुनीता वर्मा मुख्यातिथि होंगी। एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को शाम 6 बजे सांस्कृतिक संध्या में गीता पर आधारित प्रकाश व ध्वनि शो के अतिरिक्त आरकेएसडी स्कूल, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की टीमों द्वारा प्रदेश के समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करते विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोपहर को 12 बजे से सवा 12 बजे तक भाई उदय सिंह किला परिसर में श्रीमद् भगवद्गीता के 18 श्लोकों का 500 विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक उच्चारण किया जाएगा।


गीता योगी व भोगी को कर्मयोगी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है
भाई उद्य सिंह के किले पर श्रीमद् भागवत गीता पर सेमिनार का आयोजन
फोटो नंबर- 11, 12, 13, 14, 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed