फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जींद में रविवार को सांसद राजकुमार सैनी की रैली को लेकर इंटरनेट सेवाएं बंद होने से परेशान रहे लोग

जींद में रविवार को सांसद राजकुमार सैनी की रैली को लेकर इंटरनेट सेवाएं बंद होने से परेशान रहे लोग

Sun, 26 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जींद में रविवार को सांसद राजकुमार सैनी की रैली को लेकर इंटरनेट सेवाएं बंद होने से परेशान रहे लोग
जींद और रोहतक की बसें बंद, हांसी रूट डायवर्ट, पुलिस फोर्स अलर्ट
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले रविवार को जींद में होने वाली सांसद राजकुमार की रैली को लेकर जिले में इंटरनेट सेवाएं 26 नवंबर तक बंद करने के साथ-साथ जींद, रोहतक जाने वाली रोडवेज की बसों को बंद कर दिया गया है। साथ ही हांसी जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा 300 अतिरिक्त कर्मचारियों के साथ पुलिस फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लघु सचिवालय से दो बसें विभिन्न पुलिस थानों व संभावित तनाव वाले क्षेत्रों में भेज दी गईं।

करीब 15 हजार यात्री रोजाना करते हैं यात्रा : जींद, हांसी व रोहतक जाने वाले यात्री कैथल से होकर जाते हैं। जिसमें कैथल डिपो से रोजाना 13 बसों के 26 रूट जाते हैं। इन रूटों पर करीब 10 से 15 हजार यात्री रोजाना सफर करते हैं। जिससे रोडवेज को भी करीब एक लाख रुपये की आमदनी होती है। शनिवार सुबह बंद हुई बसों के कारण यात्रियों का भारी परेशानी हुई। कैथल से हांसी के लिए वाया नरवाना रूट डायवर्ट कर दिया गया है। चंडीगढ़ सहित दूसरे जिलों की ओर जा चुकी बसों को वापसी में वाया नरवाना भेजा गया। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियां हुईं। लोग जींद के लिए बस अड्डे से मायूस होकर लौटते रहे। बताया जा रहा है कि रविवार को इस रूट पर बसों को चलाने का विचार हालात को देखते हुए लिया जाएगा। फिलहाल कैथल से जींद जाने वाली बसें बंद हैं। जीएम रामकुमार ने कहा कि 13 बसों को बंद कर दिया गया है। लंबे रूटों की बसों को डायवर्ट किया गया है। इस रूट पर हजारों यात्री सफर करते हैं। वहीं एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि किसी भी सूरत में रास्ते बंद नहीं होने दिए जाएंगे। सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पिहोवा से जींद जाने वाली महिला यात्री रामरती व रोशनी देवी ने बताया कि वे करीब दो घंटे से जींद जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं। अब पता चला है कि जींद रूट की बसें बंद है। अब प्राईवेट वाहनों का सहारा लेकर वहां तक जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुहला से जींद जाने के लिए कैथल बस स्टैंड पर पहुंचे बुजुर्ग सोहन सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब 10.30 बजे कैथल बस स्टैंड पर पहुंच गया था। जब घर से चले तो उस समय पता नहीं था कि जींद जाने वाली बसों की सेवा रोक दी गई है। करीब एक घंटा बस का इंतजार करने के बाद पता चला है कि जींद की बसें नहीं चल रही।

वाई-फाई ढूंढते नजर आए लोग : रैली को लेकर संभावित तनाव के कारण शुक्रवार रात्रि 12 बजे से जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई। जिस कारण सुबह लोग उठे तो मोबाइल पर इंटरनेट नहीं चला। बाद में लोगों को पता चला कि 26 नवंबर तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप रहेंगी। काम-काजी लोगों को मोबाइल इंटरनेट न चल पाने के कारण काफी परेशानियां हुईं। लोग वाई-फाई सेवाएं ढूंढते नजर आए।

10 टीमें बनाईं : डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि पूरे जिले में 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में 10 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक में एक प्रशासनिक अधिकारी के अलावा एसएचओ स्तर के अधिकारी को शामिल किया गया है। कैथल मुख्यालय में 5, कलायत में 2 व गुहला में 3 टीमें तैनात रहेंगी। एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह जिले के ओवर ऑल इंचार्ज बनाए गए हैं।
बैठक कर कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा : कमिश्नर अंबाला रेंज विवेक जोशी, आईजी सुभाष यादव, एडजीपी ला एंड ऑर्डर मोहम्मद अकील ने शनिवार को कैथल पहुंच कर अधिकारियों के साथ बैठक की और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

एसपी स्वयं निकलीं संवेदनशील गांवों की ओर : एसपी आस्था मोदी ने कहा कि पुलिस व प्रशासन की टीमों का गठन कर संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। उन्होंने स्वयं तितरम, किठाना सहित कलायत व कई अन्य संवेदनशील प्वाइंट्स पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। किसी भी सूरत में किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। कानून तोड़ने का प्रयास होते ही तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कैथल पुलिस बल के अलावा 250 से 300 की संख्या में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी कैथल में आई है।

जींद रोड पर हो सकती है तनाव की स्थिति : जींद जाने के लिए अंबाला, कुरुक्षेत्र व पंचकूला सहित कई जिलों से वाहन कैथल होकर गुजरते हैं। इसी रूट पर कैथल की सीमा खत्म होते ही आने वाले जींद के गांव कंडेला में युवकों द्वारा जाम लगाया गया है। ऐसे में इस रूट पर तनाव की स्थिति रह सकती है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि किसी भी सूरत में सड़क जाम नहीं होने दी जाएगी।

रैली की तैयारियों को लेकर लगाया समर्थकों ने जोर : सांसद राजकुमार सैनी समर्थकों श्याम मांडी, टेक चंद सैनी, पूर्व सरपंच मांगें राम, कमल कुमार ने कई गांवों का दौरा कर रैली के लिए लोगों को आमंत्रित किया। इन नेताओं ने कहा कि लोगों में रैली को लेकर जोश है। सांसद राजकुमार सैनी जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस रैली में लाखों की भीड़ उमड़ेगी।

जसिया रैली में जाने के लिए किया प्रचार-प्रसार : कैथल से जींद में सांसद राजकुमार सैनी व जसिया में होने वाली रैली में जाने का मार्ग जींद रोड ही है। इस मार्ग पर तनाव हो सकता है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों बलवान कोटड़ा, प्रवीण किच्छाना सहित अन्य ने जसिया रैली में जाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जसिया पहुंचने का आह्वान किया।


दोनों पक्षों ने दिन भर की तैयारी, प्रशासन ने रखी पैनी नजर
गुहला-चीका। रविवार को सांसद राजकुमार सैनी की जींद में होने वाली रैली और जाट समाज के रोहतक में जाट भवन के होने वाले शिलान्यास में अधिक से अधिक लोगों को ले जाने के लिए दोनों पक्ष के लोग दिन भर तैयारी में जुटे रहे। उधर, किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टालने और संभालने के लिए गुहला प्रशासन ने भी क्षेत्र भर में तमाम गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर टिकाए रखी। प्रशासन को आशंका है कि दोनों पक्षों के धुर विरोध के चलते की पक्ष की छोटी सी शरारत से भी बड़ा बवाल खड़ा हो सकता है। दूसरा रोहतक व जींद जाने का रास्ता एक ही होने के कारण टकराव की आशंका हो सकती है। एसडीएम गुहला सुरेंद्र पाल खुद संयोजक की भूमिका में पूरे हालात को लगातार जांच परख रहे हैं।

- 13 बसों के 26 फेरे रद्द होने से 10 से 15 हजार यात्री परेशान, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद होने से काम-काज प्रभावित
- जींद में रविवार को सांसद राजकुमार सैनी की रैली को लेकर प्रशासन की कवायद,

फोटो संख्या-20, 22 व 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed