{"_id":"5a131de74f1c1b4e718b46df","slug":"161511202279-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुलिस प्रवक्ता का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुलिस प्रवक्ता का दावा
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रवक्ता का दावा : नाइट डोमिनेशन से गिरा अपराधी तत्वों का मनोबल
-अमर उजाला द्वारा नाइट डोमिनेशन अभियान के खुलासे के बाद विज्ञप्ति में कहा- नाइट डोमिनेशन अभियान से आपराधिक तत्वों में खलबली
-एसपी ने कहा-वे चंडीगढ़ में हैं, उन्हें जानकारी नहीं
-प्रवक्ता ने दो दिन बाद बताया-अभियान में पुलिस ने बरामद की हैं 14 पेटियां शराब
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में शनिवार की रात चले नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान नाकों की स्थिति पर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार के बाद सोमवार को पुलिस प्रवक्ता ने दावा किया कि नाइट डोमिनेशन से अपराधियों का मनोबल गिरा है। यह मनोबल किस तरह की कार्रवाई से गिरा है, वह प्रवक्ता ही जानें। लेकिन एसपी आस्था मोदी ने चंडीगढ़ में होने के कारण मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने विज्ञप्ति में कहा कि पुलिस द्वारा पहले से ही सुनिश्चित किए गए संवेदनशील बिंदुओं पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक की गई निरंतर नाकाबंदी के कारण अपराधी तत्वों का मनोबल गिरा है। प्रवक्ता ने तो यहां तक दावा किया कि इस ड्यूटी पर एसपी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। साथ ही आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। वहीं पुलिस बल द्वारा उच्च मनोबल व निष्ठा के साथ पूरी रात की गई नाकाबंदी के कारण असामाजिक तत्वों में खलबली मची रही।
दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि वे सोमवार को चंडीगढ़ में हैं। पूरी जानकारी लेने के बाद कुछ बताया जा सकेगा।
दो दिन बाद विज्ञप्ति में बताया नाइट डोमिनेशन में पकड़ी अवैध शराब : शनिवार की रात नाइट डोमिनेशन ड्यूटी के दौरान करीब 1 बजे थाना सदर पुलिस द्वारा जिला भिवानी निवासी एक शराब तस्कर को ग्योंग क्षेत्र से डस्टर गाड़ी सहित काबू करते हुए आरोपी के कब्जा से 14 पेटियों में विभिन्न मार्का की 168 बोतल ठेका शराब अंग्रेजी व देशी बरामद की गई। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार की विज्ञप्ति में बताया कि थाना सदर पुलिस के सब इंस्पेक्टर रमेश चंद की टीम नाइट डोमिनेशन ड्यूटी के दौरान ग्योंग बस अड्डा के पास नाकाबंदी किए हुए थे। पुलिस द्वारा संदिग्ध डस्टर गाड़ी नं. एचआर 31जे-2550 को रुकवाते हुए जांच की गई। गाड़ी के अंदर 10 पेटी ठेका शराब देशी मार्का माल्टा, 2 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का मेक्डॉवल, 18 बोतल रॉयल ग्रीन व 6 बोतल रॉयल चैलेंज सहित 168 बोतल शराब बरामद हुई। तस्कर की पहचान मंदीप निवासी कुंगड थाना भवानी खेड़ा जिला भिवानी के रूप में हुई, जिसे काबू कर लिया गया। शराब व गाड़ी कब्जा पुलिस में लेते हुए सदर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।