{"_id":"59f61ce54f1c1b9e678b8329","slug":"161509301477-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह आठ बजे से पहले नहीं होगी अनाज मंडी में खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह आठ बजे से पहले नहीं होगी अनाज मंडी में खरीद
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह आठ बजे से पहले नहीं होगी अनाज मंडी में खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार को कैथल की नई अनाज मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आढ़तियों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडी प्रधान सुरेश गर्ग चौधरी तथा जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये। शोरेवाला ने फैसलों की जानकारी देते हुये बताया कि कोई भी खरीदार व आढ़ती सुबह साढ़े आठ बजे से पहले कोई किसान की फसल खरीद करेगा और न ही बेचेगा। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसकी दो दिन के लिये खरीद व बेच का कार्य बंद किया जाएगा और मंदिर में ही बैठक के बाद उस पर दंड भी लगाया जाएगा। जिसके लिये कुछ आढ़तियों को समय से पहले खरीद बेच करने वालों पर नजर रखने के लिये तैनात भी किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जो आढ़ती किसी भी व्यापारी के लिये खरीद का कार्य करता है तो उसको मंडी एसोसिएशन में लिख कर देना होगा कि में उसके लिये मंडी से फसल की खरीद कर रहा हूं। जिस आढ़ती या निर्यातक को मंडी के पिछले पैसे देने है, वह तथा उसके लिये कोई भी तब तक खरीद का कार्य नहीं करेगा, जब तक पिछले बकाये का भुगतान नहीं होता। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि यदि कोई पिछली देनदारी देने की बजाए आगे कुछ समय बाद नकद कह कर खरीद करता है, तो यह गलत है। मंडी से किसानों की फसल को खरीद करने वाले राइस मिल वाले तथा पक्के आढ़तियों ने खरीदे गए माल की पेयमेंट की देरी पर ब्याज दर पर भी विचार विमर्श हुआ। कुछ कच्चे आढ़तियों ने ब्याज दर कम करने का विरोध भी किया और कहा कि उनको ब्याज की जरूरत नहीं, अपितु उनकी पेमेंट ही दे दे। यदि ब्याज दर कम कर दिया तो फसल की पेयमेंट पहले से भी देरी से मिलेगी।
कई आढ़तियों ने मार्केट कमेटी कर्मियों द्वारा कमेटी में ही बैठ कर कम्प्यूटर के द्वारा गेट पास काटने पर भी ऐतराज किया। आढ़तियों ने बताया कि इससे मंडी में एक तरफ दो नंबर का धंधा बढ़ेगा, वही भ्रष्टाचार भी बढ़ेगा। इस अवसर पर राम नारायण, पवन कोटड़ा, सुरेश कुमार, राजकुमार, धर्मपाल कटवाड़, देशराज, राजेंद्र, जय किशन मान, अमित कुमार, जगदीश सिंगला उपस्थित थे।
आढ़तियों ने बैठक कर लिया फैसला
फोटो संख्या-16