फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   16 roads of Guhla will be built with crores of rupees

Kaithal News: करोड़ों रुपये से बनेंगी गुहला की 16 सड़कें

Sat, 08 Jul 2023 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Jul 2023 03:20 AM IST
विज्ञापन
16 roads of Guhla will be built with crores of rupees
कैथल। गुहला क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को अब जल्द ही टूटी हुई सड़कों पर सफर से निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के नए सिरे से निर्माण और मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने 16 सड़कों के निर्माण से संबंधित एस्टीमेट बनाकर विभाग के मुख्यालय को भेजे हैं। इनमें से कुछ सड़कों पर निर्माण कार्य को स्वीकृति भी मिल गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी एस्टीमेट जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद है। उसके साथ ही निर्माण संबंधित प्रकिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


करीब 50 किलोमीटर है इन ग्रामीण सड़काें की लंबाई

क्षेत्र में इन ग्रामीण सड़कों की लंबाई 50 किलोमीटर के आसपास है। इनके निर्माण पर करीब 17 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। सड़क की लंबाई गांवों के बीच अंतराल के अनुसार अलग-अलग है। इनमें सरकपुर के साथ लगती पंजाब बॉर्डर सड़क, कसोली लिंक मार्ग, मोहनपुर लिंक मार्ग, कक्योर से बिछियां रोड, बैहर साहब मार्ग, गुहला से नंदगढ़, गुहला से खेड़ी दाबन, गुहला भाटियां रोड, हरिगढ़ से बदसूई मार्ग, चीका से खरौदी रोड, चीका से खुशहाल माजरा, सीवन स्वास्थ्य केंद्र से चीका पटियाला मार्ग, टटियाणा लिंक मार्ग व चीका खरकां मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

गुहला क्षेत्र में सड़कें बदहाल हाेने से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई सड़कें तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसको लेकर बीते वर्ष चीका क्षेत्र के लोगों ने धरने व प्रदर्शन भी किए थे। लोगों ने शहीद ऊधम सिंह चौक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। अब सडक़ों के निर्माण से लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

विभाग की ओर से सड़कों के निर्माण संबंधित एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजे जा चुके हैं। कुछ को स्वीकृति मिल गई है और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरु हो चुका है। जल्द ही सभी एस्टीमेट स्वीकृत होने की उम्मीद है। जैसे ही एस्टीमेट स्वीकृत होंगे, उसके साथ ही टेंडर प्रकिया पूरी की जाएगी। विभाग तुरंत संबंधित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करेगा। इसे जल्द से जल्द पूरा भी करने का प्रयास रहेगा।
वरुण कंसल, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed