{"_id":"5cf9516bbdec22070352cb6d","slug":"15598431742-kaithal-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की साइट पर भी दाखिले की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की साइट पर भी दाखिले की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग की साइट के साथ-साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। पिछले साल तक यह सुविधा केवल उच्चतर शिक्षा विभाग की साइट पर ही थी। शनिवार से शुरू हो रही दाखिला प्रक्रिया में यह सुविधा मिलने से बच्चों को काफी राहत मिलेगी।
यूजी पाठ्यक्रमों के लिए इस बार अलग से होगा आवेदन:
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सत्र 2019-20 के यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस बार अलग से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय के विभिन्न शिक्षण विभागों व संस्थानों में चल रहे यूजी स्तर के सभी पाठ्यक्रमों के लिए एक साथ ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले की अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। यूजी पाठ्यक्रमों में अब इस अधिसूचना के अनुसार ही विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
इन पाठ्यक्रमों के लिए होगी प्रवेश परीक्षा:
यूनिवसिर्टी में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमबीए, फाईनआर्ट्स, बीए, एलएलबी आनर्स, बीफार्मेसी में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगाी। इस परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थी का ही इन कोर्सों में दाखिला होगा।
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की साइट पर जाकर भी विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले केवल विभाग की साइट पर यह सुविधा थी। अब बच्चों के पास दो ऑप्शन होंगे। जिससे उन्हें राहत मिलेगी।