{"_id":"5c4f4df9bdec221a376682c4","slug":"151548701177-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की फटकार के बाद दिन भर घनघनाते रहे लोक निर्माण विभाग में फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की फटकार के बाद दिन भर घनघनाते रहे लोक निर्माण विभाग में फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल-राजौंद मार्ग पर देवबन से राजौंद तक करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़क की जर्जर स्थिति का मामला
सीएम को लगे झटके तो सड़क बनाने वाली कंपनी के भुगतान के रोके 62 लाख
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को ढांड भटहेड़ी मार्ग से गुजरे तो सड़कों की हालत देख अफसरों को लगाई थी
फटकार
अधीक्षक अभियंता ने किया एजेंसी को तलब, शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश
एक प्रोजेक्ट की 62 लाख रुपये की पेमेंट रोकी, दूसरे के लिए हासिल की हुई है टेंडर रद्द करने की अप्रूवल
फोटो संख्या-15
नसीब सैनी
कैथल। जिले में 56 करोड़ रुपये से तीन बड़ी सड़कों की धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य से जनता परेशान है। लोग खस्ताहाल सड़कों से गुजरते हुए परेशानियों का सामना कर रहे थे। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी सड़क के गड्ढों को दो-चार होना पड़ा तो लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है। सोमवार को दिन भर अधीक्षण अभियंता कार्यालय से जवाब तलबी होती रही और अधीक्षण अभियंता ने देर शाम इस कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाकर सड़क निर्माण में हो रही देरी के लिए न केवल कारण पूछा बल्कि यह भी बताया कि इस कंपनी के 62 लाख रुपये का भुगतान रोक लिया गया है।
जिले में एक ही सड़क निर्माता कंपनी लॉर्ड शिवा के पास करीब 56 करोड़ रुपये के तीन प्रोजेक्ट्स हैं। जिसमें काफी धीमी गति से काम चल रहा है। इन प्रोजेक्ट्स में कैथल-राजौंद मार्ग पर देवबन से राजौंद तक करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये का टेंडर है। जिसमेें अभी तक भी तेजी से काम शुरू नहीं हो पाया है। इसका काम पूरा करने का टारगेट 23 सितंबर है। दूसरा प्रोजेक्ट करनाल कौल मार्ग पर है। जो 16 किलोमीटर लंबा है। इसके लिए 30 सितंबर की तिथि निर्धारित है। 14.94 करोड़ रुपये का टेंडर इस सड़क के लिए छोड़ा गया है। जबकि 31 मार्च 2019 को पूरा होने वाला प्रोजेक्ट ढांड पूंडरी राजौंद रोड पर 15.40 किलोमीटर का टुकड़ा, जिस पर 22 करोड़ रुपये खर्च होने हैं, निर्धारित समय पर पूरा होता नहीं दिख रहा। इस पर भी अभी काफी काम है। यह मुश्किल से जुलाई 2019 तक पूरा हो पाएगा।
सीएम गुजरे तो टूटी विभाग की भी नींद, चंडीगढ़ तक से घनघनाते रहे दिन भर फोन : इन तीनों मार्गों के कारण लोग काफी परेशान हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को जब ढांड भटहेड़ी मार्ग से गुजरे तो सड़क की खस्ताहाल को देखकर उन्होंने विभाग के मुख्य सचिव को फटकार लगाई। इसके बाद सोमवार को दिन भर चंडीगढ़ से कैथल में अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे। शाम के समय विभाग के अधीक्षक सुभाष भांभू ने एजेंसी के संचालक को बुलाकर जवाब तलबी की ओर काम शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कंपनी के 62 लाख रुपये की पेमेंट रोकी, दूसरे प्रोजेक्ट के टेंडर को रद्द करने के लिए मिल गई है अप्रूवल : अधीक्षण अभियंता सुभाष भांभू ने सीएम की फटकार के बाद बाकायदा प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी है कि 27 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पेहवा से ढांड, कौल, करनाल जाते हुए भटेरी से ढांड तक की सड़क खराब होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए इस सड़क को जल्दी ठीक करने के आदेश दिए। इस सड़क का कार्य लॉर्ड शिवा कंस्ट्रक्शन कंपनी को पहले से अलॉट किया हुआ है, जिसके मुताबिक सड़क को 7 मीटर से 10 मीटर तक चौड़ा करते हुए बाद सुदृढ़ीकरण किया जाना है। भटेरी से पिहोवा तक के 4 किलोमीटर में पत्थर से चौड़ाई बढ़ाने का कार्य किया जा चुका है। बीच के 7 मीटर चौड़ाई में तारकोल की लेयर उखाड़ी जानी है, उसके बाद तारकोल की नई लेयर डाली जाएगी। पहले वृक्षों की कटाई देर से होने तथा ठेकेदार के धीमा कार्य करने की वजह से यह काम लेट हुआ। ठेकेदार की 62 लाख रुपये की पेमेंट पहले ही रोक ली गई है। अब 29 तारीख को सड़क को उखाड़ने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और 3 फरवरी से नई लेयर बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पूंडरी रोड पर कंपनी के प्रोजेक्ट को रद्द करने के लिए विभाग से मंजूरी ले ली है। लेकिन एजेंसी द्वारा अब काम शुरू कर दिया गया है। इसलिए टेंडर रद्द करने की बजाए काम पूरा करवाया जाएगा। साथ ही राजौंद मार्ग की सड़क निर्माण के लिए भी जल्द ही काम शुरू करने के लिए कहा गया है।
वहीं एजेंसी के ठेकेदार अशोक जैन ने कहा कि वन विभाग से कुछेक अप्रूवल देरी से मिलीं, साथ ही मौसम के चलते कुछ परेशानियां थीं। कुछ काम में हमारी भी कमियां थीं। लेकिन अब सभी प्रोजेक्ट्स के लिए कुछ और ठेकेदारों को साथ जोड़ा है। शीघ्र ही सभी प्रोजेक्ट पर काम शुरू करके पूरा कर दिया जाएगा। साथ ही गुणवत्तापूर्वक काम होगा।