फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मटका दौड़ में प्रेमलता ने प्रथम व मीना ने हासिल किया दूसरा स्थान

मटका दौड़ में प्रेमलता ने प्रथम व मीना ने हासिल किया दूसरा स्थान

Tue, 15 Jan 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
मटका दौड़ में प्रेमलता ने प्रथम व मीना ने हासिल किया दूसरा स्थान
मटका दौड़ में प्रेमलता ने प्रथम व मीना ने हासिल किया दूसरा स्थान
विज्ञापन

मकर संक्रांति के मौके पर राजकीय कन्या स्कूल में महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित
फोटो नंबर-20
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव चंदाना में सोमवार को जनवादी नौजवान सभा व महिला समिति की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर राजकीय कन्या स्कूल में महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें महिलाओं की 200 मीटर की दौड़, मटका दौड़, रस्सा खिंचाई जैसे खेलों की प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें गांव की हजारों महिलाओं व अन्य लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह ने व मंच संचालन भीम सिंह बेनीवाल व मा ओमप्रकाश कुंडू ने किया।

गांव की ओर से सुरेन्द्र सिंह पूर्व सरपंच ने मुख्य वक्ता, अतिथियों एवं खिलाडिय़ों का स्वागत किया। समापन समारोह में कैलरम से आई छात्राओं राजो व सोनम ने मां व सास-बहु के मान-सम्मान पर प्रेरणादायक रागनियां पेश की। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाली विजेताओं समेत करीब 150 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मटका दौड़ में प्रेमलता व कृष्णा प्रथम, रोशनी व मीना द्वितीय, सीमा व कुसुम तृतीय, 200 मीटर की दौड़ में अनिल देवी प्रथम, संजना द्वितीय, सोनम तृतीय और रस्साकशी की सात सदस्यीय टीमों में किताबो की टीम प्रथम, संतोष की टीम द्वितीय तथा सुमन की टीम तृतीय स्थान पर रही। सभी प्रतिभागियों को मैडल, सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीवाईएफआई के जिला सचिव कुलदीप सिंह, कोच मन्नू सहारण, प्रदीप रंगा, सुरेश कुमार, छात्र नेता श्वेता कैलरम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed