{"_id":"5c154dbfbdec22570c3f70e3","slug":"151544900031-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के रिठाला से विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, विधायक व दो अन्य को आई हल्की चोटें, गाड़ी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के रिठाला से विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, विधायक व दो अन्य को आई हल्की चोटें, गाड़ी क्षतिग्रस्त
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से टक्कर में दिल्ली के रिठाला से विधायक व दो अन्य को आईं चोटें, गाड़ी क्षतिग्रस्त
फोटो संख्या-49
कैथल। मूल रूप से कैथल निवासी दिल्ली विधानसभा के रिठाला से विधायक महेंद्र गोयल की गाड़ी की शनिवार सुबह तितरम मोड़ के निकट ट्रक के साथ टक्कर हो गई। जिसमें उनके अलावा दिल्ली के एक काउंसलर सहित एक अन्य को चोटें आईं। वहीं गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद उन्हें शाह अस्पताल ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। विधायक ने बताया कि वे सुबह दिल्ली से रैली में भाग लेने के लिए चले थे। गाड़ी को चालक धर्मवीर चला रहा था। साथ में पार्टी के व्यापार सेल के उपाध्यक्ष जगदीश गोयल व काउंसलर कुलदीप सिंह भी थे। अचानक से धमाका हुआ और वह अगली सीट पर जा लगे। टक्कर होते ही गाड़ी के एयरबैग खुल गए। इस कारण ज्यादा चोट नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। बाद में सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोग वहां आ गए। उनके साथी जगदीश व कुलदीप को भी हलकी चोट आई हैं। हालांकि महेंद्र गोयल केजरीवाल के पहुंचने के बाद रैली में भी पहुंचे और लोगों को संबोधित भी किया।