फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महंत की आपतिजनक स्थिति में महिला के साथ वीडियो वायरल

महंत की आपतिजनक स्थिति में महिला के साथ वीडियो वायरल

Wed, 12 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
महंत की आपतिजनक स्थिति में महिला के साथ वीडियो वायरल
महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में महंत की वीडियो वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। क्षेत्र के गांव में एक डेरे के महंत की महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। मामला ग्रामीणों द्वारा कुछ माह पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में महंत एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहा है। साथ ही शराब के जाम के साथ-साथ सिगरेट के कश लगा रहा है। बंद कमरे में उनके साथ एक तीसरा व्यक्ति भी दिखाई पड़ रहा है। जो उनकी हरकतों को कैमरे में कैद कर रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में भारी रोष है।
रविवार को उक्त मामले को लेकर डेरे में ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत ने जब उक्त मामले को लेकर महंत से अपना रुख स्पष्ट करने के लिए संपर्क करने की कोशिश की तो पता चला कि महंत शनिवार शाम से ही फरार हो गया है। बार-बार कोशिश करने के बाद भी महंत से संपर्क नहीं हो पा रहा है। गांव वासी श्याम लाल, जरनैल सिंह, सुभाष, प्रदीप, नरेंद्र जसपाल सिंह, शिव कुमार ग्रामीणों ने बताया कि महंत की आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। महंत ने न सिर्फ डेरे की छवि को धूमिल किया है बल्कि लाखों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने बताया कि पहले महंत के देहांत के बाद उक्त महंत को गद्दी पर बैठाया गया था। पहले भी उक्त महंत की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इसी के मद्देनजर डेरे व जमीन की देखरेख के लिए कमेटी गठित की गई थी। डेरे के पास करीब 250 एकड़ खेतिहर भूमि के साथ-साथ 10 एकड़ में डेरा व पशुओं के लिए पशुशाला बनाई गई है। इस मामले को लेकर रविवार को ग्रामीणों की पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें फैसला लिया गया कि जब तक महंत द्वारा पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं की जाएगी तब तक डेरे की देखरेख का जिम्मा कमेटी के पास ही रहेगा।
विज्ञापन

सरपंच पवन कुमार शर्मा ने कहा कि गांव के करीब 50 लोगों की एक कमेटी बनाई गई है। जिसमें प्रदीप राणा, शिव कुमार, किरणपाल, काका, श्याम लाल आदि शामिल हैं। जब तक कोई नया महंत नहीं बनता, तब तक यही लोग व्यवस्था देखेंगे। किसी की भी भावनाओं को आहत नहीं होने दिया जाएगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी साधू संत का ऐसा वीडियो सामने आया है। साधू या संत को यह आचरण शोभा नहीं देता। पूरा गांव इस वीडियो को लेकर सकते में हैं। महंत से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। महंत शनिवार से ही गांव से लापता हैं। उस व्यक्ति की भी तलाश की जा रही, जिसने यह वीडियो बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed