फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस ने 1400 शराब की पेटियों सहित एक को किया काबू

पुलिस ने 1400 शराब की पेटियों सहित एक को किया काबू

Tue, 11 Dec 2018 12:11 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 1400 शराब की पेटियों सहित एक को किया काबू
पुलिस ने 1400 शराब की पेटियों सहित एक को किया काबू
विज्ञापन

कैथल। सिविल लाईन थाना शहर से हेड कांस्टेबल अमरजीत, एसपीओ निर्मल सिंह व चालक कंवलजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुरा (पंजाब) के पास लगी शराब की डिस्टीलरी में से शराब लोड होती है और उनके पास परमिट अरुणाचल प्रदेश का होता है। लेकिन वह रूट बदलकर शराब को खरखौदा (सोनीपत) हरीश ठेकेदार के पास ले जाकर उतार देते हैं । इस काम में हरीश ठेकेदार, ट्रक मालिक, डिस्टीलरी मालिक व ट्रांसपोर्टर की आपस में मिली भगत है। जो हेरा फेरी से शराब लाते हैं और जाली कागजात प्रयोग करते हैं । इस सूचना के आधार पर हमने ढांड चौंक पर नाकाबंदी लगाई। कुछ ही देर बाद अंबाला रोड की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई दिया। जिसको रोक कर चैक किया तो चालक ने अपना नाम संदीप वासी लाडपुर जिला झज्जर बताया। ट्रक को चैक करने पर मार्का क्रेजी रोमियो विस्की की 1400 पेटियां शराब मिली। एएसआई विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed