{"_id":"5bfc4170bdec2241454bb870","slug":"151543258480-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एक्सरे मशीन हुई खराब, मरीजों के नहीं हो पा रहे एक्सरे, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एक्सरे मशीन हुई खराब, मरीजों के नहीं हो पा रहे एक्सरे, परेशानी
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब, मरीज परेशान
फोटो नंबर-16 व 17
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बता दें कि अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज बीमारी के इलाज के तहत एक्सरे करवाने के लिए यहां पहुंचते हैं। लेकिन उन्हें इसकी कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है।
अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज पाड़ला निवासी सुभाष ने बताया कि वह घुटने का एक्स-रे करवाने के लिए आया था। लेकिन यहां आकर पता चला कि मशीन खराब है। वहीं ढांड रोड निवासी परमजीत कौर ने बताया कि वह बेटे सागर को लेकर अस्पताल आयी थी। यहां एक्स-रे मशीन खराब होने से इलाज न होने पर मायूस होकर लौटना पड़ा।
मशीन खराब होने से काम प्रभावित : एक्स-रे वार्ड में कार्यरत कर्मचारी ने बताया कि रोजाना करीब 200 मरीजों के एक्स-रे किए जाते थे। लेकिन पिछले एक सप्ताह से मशीन खराब है जिस कारण मरीजों को दिक्कत आ रही। उन्होंने बताया कि इस बारे में अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
पीएमओ ओमप्रकाश ने बताया कि एक्सरे मशीन खराब होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अब इस समस्या की जानकारी मिली है। इसे जल्द ही दूर करवा दी जाएगी।