फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बासमती धान ने छुआ 4300 का आंकड़ा, लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी

बासमती धान ने छुआ 4300 का आंकड़ा, लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी

Tue, 20 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बासमती धान ने छुआ 4300 का आंकड़ा, लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी
बासमती धान ने छुआ 4300 का आंकड़ा, लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी
विज्ञापन

फोटो नंबर-28
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी मंडी में लगातार दूसरे दिन भी धान में तेजी देखने को मिली। सोमवार को बासमती धान ने 4300 रुपये प्रति क्विंटल का आंकड़ा पार कर लिया है। धान को लेने के लिए खरीददार सुबह-सवेरे से ही इसे लेने के लिए जुट गए, वहीं किसान भी असंजस की स्थिति में फंस गए कि अब वो अपनी धान को बेचें या अभी रोक लें। किसान सुबे सिंह, भाग सिंह, कृष्ण कुमार, धर्मा, जसविंद्र ने कहा कि धान में तेजी के चलते उन्हें डर है कि कहीं वो अपनी धान को मंदी न बेच दें, इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि वे अपनी धान को अब एक हफ्ते तक रोकेंगे और उसके बाद जो रेट होगा बेच देंगे। किसान पहले 1509 धान भी कम रेटों पर बेच चुके थे और बाद में भाव में बढ़ोतरी होने से उनको पछताना पड़ा था, इसलिए वो इस बार गलती नहीं करेंगे। राइस मिलरों के अनुसार बासमती धान में 100-200 रुपए का मंदा तेजी तो चलती ही है और उन्हें नहीं लगता कि इस धान में ज्यादा तेजी आएगी। दूसरी ओर आढ़तियों ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा बासमती धान कम है, क्योंकि इस बार क्षेत्र के किसानों ने 1509 धान की पैदावार अधिक लगाई थी। इस वर्ष कम से कम ढेड़ से 2 लाख बोरी बासमती धान कम आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed