{"_id":"5bbf908dbdec22501464b10e","slug":"151539281037-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार से शुरू होगी छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया...वीरवार सांय 6 बजे जारी हुआ चुनावी शैड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार से शुरू होगी छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया...वीरवार सांय 6 बजे जारी हुआ चुनावी शैड्यूल
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से शुरू होगी छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया, जारी हुआ चुनावी शेड्यूल, 17 को चुनाव
शुक्रवार से भरे जा सकेंगे नामांकन, 14 तक नाम वापस लेने का समय, डीसी व एसपी ने ली कॉलेज अधिकारियों की बैठक
चुनाव प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी, मोबाइल फोन नहीं ले जाने दिया जाएगा वोटिंग के दिन
कक्षा प्रतिनिधियों को कॉलेज प्रधान, उप-प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष के चुनाव तक नहीं आने दिया जाएगा बाहर
प्रशासन की ओर से तैनात होगा ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस को सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी
फोटो संख्या-38
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आगामी 17 अक्तूबर को होने वाले छात्र संघ के चुनाव के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा पूरा दिन इंतजार करने के बाद वीरवार शाम करीब 6 बजे शेड्यूल जारी किया गया। जिसके अनुसार शुक्रवार 12 अक्टूबर से नामांकन पत्र भरे जाएंगे। चुनाव के दिन 17 अक्तूबर को कॉलेज में किसी भी विद्यार्थी को मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
पहले कक्षा प्रतिनिधि का चुनाव होगा। फिर सभी कक्षाओं के चुने हुए प्रतिनिधि उसी दिन दोपहर बाद प्रधान, उप-प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव करेंगे। दोनों चुनाव पूरे होने तक किसी भी कक्षा प्रतिनिधि को कॉलेज के बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उनके के लिए दोपहर का भोजन भी कॉलेज की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा।
शाम 6 बजे जारी हुआ शेड्यूल : वीरवार को दिन भर कॉलेजों में 12 अक्तूबर से भरे जाने वाले नामांकन पत्रों के लिए शेड्यूल का इंतजार होता रहा, जो शाम 6 बजे मिला। आरकेएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ओपी गर्ग ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार से नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन के लिए कॉलेज अपनी सुविधा अनुसार समय निर्धारित कर सकेंगे। इन आवेदनों की जांच 13 को होगी। इसके बाद 14 अक्तूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 17 को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सीआर (क्लास रिप्रेजेंटेटिव) का चुनाव होगा। चुनाव के लिए कोई चुनाव चिन्ह जारी नहीं होगा। नाम या रोल नंबर के हिसाब से मतदान होगा। एक बजे तक वोटों की गिनती कर परिणाम जारी कर दिया जाएगा। आरकेएसडी कॉलेज में करीब 85 कक्षाएं हैं। जिसमें सभी से एक प्रतिनिधि का चुनाव होगा। इसके बाद ये प्रतिनिधि 2 बजे तक कॉलेज प्रधान, उप-प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे। 2 बजकर 30 मिनट के बाद वोटिंग होगी। इसके बाद करीब 5 बजे तक मतदान का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
किसी विद्यार्थी को नहीं होगी मोबाइल अंदर ले जाने की अनुमति : सीटीएम विजेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी को चुनाव के लिए कॉलेज में मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। कॉलेज में जाने वाले विद्यार्थियों की बिना पहचान पत्र के इंट्री नहीं होगी। साथ ही उनकी इंट्री व मतदान प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। सभी कॉलेजों में एक ही प्रवेश व निकास द्वार रखा जाएगा। प्रशासन की ओर से प्रत्येक कॉलेज में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाएगा।
डीसी ने ली बैठक : डीसी धर्मवीर सिंह ने छात्र संघ चुनाव के लिए बैठक में अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जिले में 10 महाविद्यालयों में जगदीशपुरा गांव स्थित डॉ. भीम राव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, आरकेएसडी, इंदिरा गांधी महिला, जाट कॉलेज, डीएवी पूंडरी, कन्या फतेहपुर पूंडरी, बाबु अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल, डीएवी महाविद्यालय चीका, कन्या महाविद्यालय ढांड तथा सेरधा स्थित अमरनाथ भगत जय राम कन्या महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इन चुनावों में कर्तव्य निष्ठ कर्मचारियों को नियुक्त करने के निर्देश दिए। एसपी आस्था मोदी ने भी व्यापक सुरक्षा उपाय करने की जानकारी दी।
विद्यार्थियों में उत्साह : आरकेएसडी कॉलेज के बी. काम प्रथम वर्ष के विद्यार्थी नितिश बंसल ने कहा कि चुनाव को लेकर युवाओं में उत्साह बना हुआ है। कॉलेज में सभी से संपर्क कर रहे हैं। उनकी कलास में दूसरा उम्मीदवार सुमित है। दोनों में मुकाबला होगा। इसी तरह से सभी कक्षाओं में चुनावी माहौल बना हुआ है।
एनएसयूआई करेगी छात्र संघ चुनाव का बहिष्कार : एनएसयूआई छात्र नेता आशीष लाम्बा खेड़ी ने बताया कि टंकेश्वर कमेटी के मापदंडों का एनएसयूआई विरोध करती है। एनएसयूआई अप्रत्यक्ष चुनाव के तरीके का विरोध करती है और सरकार से प्रत्यक्ष रूप से चुनाव करवाने की मांग भी करती है।