{"_id":"5bb3bad1867a557fa90035d7","slug":"151538505425-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने किया महिलाओं के अधिकारों का हनन-सुमित्रा चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने किया महिलाओं के अधिकारों का हनन-सुमित्रा चौहान
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने किया महिलाओं के अधिकारों का हनन-सुमित्रा चौहान
कहा - खट्टर और मोदी हैं झूठों के सरदार
महिला कांग्रेस शहरी प्रधान उर्मिला कोलिया की अध्यक्षता में हुआ महिला अधिकार सम्मलेन
बत्तौर मुख्यातिथि महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने की शिरकत
फोटो संख्या-53
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रताप गेट स्थित निमंत्रण पैलेस में महिला अधिकार सम्मलेन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस शहरी प्रधान उर्मिला कोलिया द्वारा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन महिला कांग्रेस की पूर्व शहरी प्रधान सुरिंदर कौर और लोकसभा कुरुक्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश जागलान ने की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने की और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला ने की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सुमित्रा चौहान का सभी मंचासीन महिला पदाधिकारियों ने शाल देकर व उनके साथ आए महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया।
महिला शहरी प्रधान उर्मिला कोलिया ने इस महिला अधिकार सम्मलेन में पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान व उनके साथ आए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और सम्मलेन में पहुंची गांव शहर से सभी महिलाओं का धन्यवाद व स्वागत करते हुए कहा कि आज दिन प्रतिदिन महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार और अनाचार से सारा हरियाणा प्रदेश सदमे की हालत में है। आज एक बार फिर देश में राहुल गांधी और प्रदेश में रणदीप सुरजेवाला को सत्ता की कमान सौंपने की जरूरत है ताकि इस देश और प्रदेश में बढ़ रहे अत्याचार और अपराध को मिटाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस महिला अधिकार यात्रा की शुरुआत 30 सितम्बर को पंचकुला से शुरू हुई जिसको अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया प्रभारी व कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरि झंडी देकर रवाना किया और ये यात्रा यमुनानगर, अंबाला, जींद होते हुए कैथल में आई है और जगह जगह पर महिला अधिकार सम्मलेन आयोजित किये जा रहे हैं।