फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कई बार उसी सोने पर लिया लोन, 4 बार क्लियर करके उसे वापस जमा कराया, अब सोना नकली कैसे हुआ

कई बार उसी सोने पर लिया लोन, 4 बार क्लियर करके उसे वापस जमा कराया, अब सोना नकली कैसे हुआ

Thu, 20 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
कई बार उसी सोने पर लिया लोन, 4 बार क्लियर करके उसे वापस जमा कराया, अब सोना नकली कैसे हुआ
कई बार उसी सोने पर लिया लोन, 4 बार क्लियर करके उसे वापस जमा करवाया, अब यह सोना नकली कैसे हुआ?
विज्ञापन

- बैंक में नकली सोने का मामला, पीड़ितों ने घर पहुंचे बैंक कर्मचारियों से पूछा सवाल
- एसपी से भी लगाई गुहार, एसपी ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
-आज उपभोक्ता फोरम की शरण ले सकते हैं बैंक में सोना जमा करवाने वाले लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एसबीआई ढांड शाखा में रखे सोने के नकली निकलने की बात सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। उपभोक्ता अब पुलिस व बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं बैंक कर्मचारी किसी भी तरह से उपभोक्ताओं से बैंक से लोन ली हुई राशि जमा करवाने के प्रयास में घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। उपभोक्ता बैंक कर्मियों से सवाल कर रहे हैं कि कई बार उसी सोने पर लिया लोन, 4 बार क्लियर करके उसे वापस जमा करवाया बैंक में तो अब यह सोना नकली कैसे हुआ? जिसका जवाब बैंक कर्मचारियों के पास नहीं है।
विदित रहे कि बैंक में करीब 19 लोगों द्वारा सोना जमा करवाने के बाद लिए गए कृषि गोल्ड लोन के बाद अब यह बात सामने आई है कि इन लोगों द्वारा रखा गया सोना नकली है। बैंक मैनेजर ने बैंक द्वारा हायर किए गए ज्वेलर सहित उपभोक्ताओं की शिकायत पुलिस में दी है। जिसकी जांच सीआईए-2 द्वारा की जा रही है। इसी बीच मामले का पटाक्षेप होने के बाद से ही बैंक कर्मियों सहित उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। दो दिनों से काफी संख्या में उपभोक्ता बैंक में पहुंच कर अपने सोने की पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, एक उपभोक्ता ने बताया कि बैंक कर्मचारी बुधवार को उनके घर पहुंचे और उनसे आग्रह किया कि वे लोन की राशि जमा करवा दें और जो सोना उनके नाम से जमा है, उसे ले लें। उसने कहा कि कई बार उसी सोने पर लिया लोन, 4 बार क्लियर करके उसे वापस जमा करवाया बैंक में तो अब यह सोना नकली कैसे हुआ? जब उनसे पूछा गया कि वे नकली सोना क्यों लें तो बैंक कर्मचारी के पास इस बात का कोई जवाब नहीं था। बैंककर्मी इस मामले को किसी तरह से समझौते से निपटाना चाहते हैं। लेकिन लोग अब अपने सोने के लिए हाथ पैर मारने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से मिले उपभोक्ता : उपभोक्ता बलिंद्र, निशान, धर्मबीर, पवन, चतरपाल सहित कईयों ने एसपी आस्था मोदी से मुलाकात की और उनके साथ न्याय करने की मांग की। एसपी ने कहा कि यदि उपभोक्ताओं के साथ कोई गड़बड़ी हुई है तो वे अपनी शिकायत दे दें। उनकी शिकायत पर भी निष्पक्ष जांच की जाएगी। इस मामले में जिसकी भी गलती होगी, उसी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इन उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके पास बैंक द्वारा दी गई जमा सोने की रसीद है। इस रसीद के आधार पर वे बैंक को लेकर उपभोक्ता फोरम में केस करेंगे। जब उनका सोना असली जमा करवाया गया था तो अब यह नकली कैसे हो गया? इस संबंध में संपर्क करने के बावजूद बैंक प्रबंधक ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed