फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले में शुरू हुई पासपोर्ट सेवा, अब लोगों को नहीं जाना पड़ेगा अंबाला

जिले में शुरू हुई पासपोर्ट सेवा, अब लोगों को नहीं जाना पड़ेगा अंबाला

Thu, 05 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिले में शुरू हुई पासपोर्ट सेवा, अब लोगों को नहीं जाना पड़ेगा अंबाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार से जिले में पासपोर्ट सेवा शुरू हो गई है। सांसद राजकुमार सैनी ने विधिवत तौर पर पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विदेश मंत्रालय सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। पहले दिन 50 लोगों के पासपोर्ट के लिए आवेदन जमा करवाए गए। अब करनाल या अंबाला जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हर रोज 50 पासपोर्ट के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस क्षेत्र के लोगों को घर के द्वार पर पासपोर्ट सेवा उपलब्ध करवाई है, जिससे लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पासपोर्ट केंद्र खोलने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन साधारण की पासपोर्ट संबंधित सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विदेश मंत्रालय ने संचार मंत्रालय के साथ मिलकर देशभर में डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजादी के बाद ज्यादा समय तक शासन करने वाली पार्टियां आज जनता की हमदर्द बनने का ढोंग कर रही हैं। क्षेत्रिय पासपोर्ट अधिकारी शिवास कविराज ने कहा कि पासपोर्ट एक जरूरी दस्तावेज है, जो पहचान पत्र के तौर पर भी प्रयोग होता है। स्थानीय डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित होने से कैथल के लोगों को काफी सुविधा हुई है। विदेश मंत्रालय एवं संचार मंत्रालय द्वारा डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं। कैथल पासपोर्ट सेवा केंद्र 76वां डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के चीफ पोस्ट मास्टर जरनल कर्नल सुखदेव राज ने कहा कि केंद्र सरकार का डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित करने का निर्णय लोगों के लिए हर्ष का विषय है। विदेश मंत्रालय तथा संचार मंत्रालय की तरफ से सांसद तथा अन्य अतिथिगण को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य श्याम सुंदर बंसल, पूर्व विधायक बनारसी दास, सुरेश बिंदलिश, नगराधीश संयम गर्ग, पुलिस उपाधीक्षक सतीश गौतम एवं तरूण कुमार सैनी, दरबारा सिंह, अमित, जगदीप, सहदेव, विजय सिंगला, मुकेश सिंगला, प्रवीन अरोड़ा, आईसी गर्ग अधीक्षक डाकघर कुरुक्षेत्र, जगदीप गुप्ता, कर्नल सुखदेव राज सहित डाकघर के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह होगी प्रकिया:-
पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया चार चरण में पूरी होगी। जिसमें सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। इसके बाद अन्य सभी चरण पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही होंगे। यहां पर कागजात जमा होंगे। कागजात जमा होने के बाद इसकी जांच होगी। जिसके बाद पुलिस की वेरिफिकेशन होगी और अंत में पासपोर्ट तैयार होकर घर के पते पर पहुंच जाएगा।

करीब दो महीने बाद मिली सेवा:-
पासपोर्ट सेवा केंद्र के निर्माण में सबसे पहले 20 फरवरी को विदेश मंत्रालय, डाक विभाग के डायरेक्टर और पासपोर्ट आईजी ने यहां पर दौरा कर मुख्य डाकघर में केंद्र की जगह को तलाशा था। जिसके बाद यहां पर बिल्डिंग के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया था। 20 मार्च के बाद अंत में भी डायरेक्टर और पासपोर्ट आईजी ने दोबारा निरीक्षण इसके उद्घाटन के लिए चार अप्रैल को सुनिश्चित किया गया।

इन ब्लॉकों में होगा ज्यादा फायदा:-
गुहला-चीका, सीवन, पूंडरी, कैथल में काफी संख्या में लोग विदेशों में हैं। यहां बाकी लोगों को पासपोर्ट के लिए काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा कलायत व राजौंद ब्लॉक में भी कई गांव ऐेसे हैं, जहां से विदेश जाने वालों की तादाद अच्छी-खासी है। इसीलिए लोगों के लिए यह राहत का काम है।


जिले में शुरू हुई पासपोर्ट सेवा, अब लोगों को नहीं जाना पड़ेगा अंबाला
सांसद राजकुमार सैनी ने किया शुभारंभ
कहा-सरकार ने लोगों की परेशानी को देखते हुए दी सेवा, विदेश जाने वालों को मिलेगी बड़ी राहत
कैथल में बना प्रदेश का पांचवां पासपोर्ट सेवा केंद्र
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों सहित पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे
फोटो नंबर-08,09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed