फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   लोहे की एंगिल से भरे ट्राले का संतुलन बिगड़ा, दो कारों को लिया चपेट में, एक कार में जा घुसी एंगिल

लोहे की एंगिल से भरे ट्राले का संतुलन बिगड़ा, दो कारों को लिया चपेट में, एक कार में जा घुसी एंगिल

Thu, 22 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
लोहे की एंगिल से भरे ट्राले का संतुलन बिगड़ा, दो कारों को लिया चपेट में, एक कार में जा घुसी एंगिल
ट्राले का संतुलन बिगड़ा, एक कार में जा घुसा एंगल, एयरबैग खुलने से बची कार सवार की जान
विज्ञापन

फोटो संख्या-38
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। कैथल-असंध मार्ग पर किच्छाना कूई के निकट लोहे के एंगल से लदे ट्राले का संतुलन बिगड़ गया और यह सामने से आ रही दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क से नीचे जा फंसा। ट्राले में से लोहे का एंगल निकलकर कार और इसके ड्राइवर वाले हिस्से में जा घुसी। इसमें कार में सवार तीनों व्यक्ति बाल-बाल बच गए। वहीं ट्राला चालक भी बच गया।

गांव रोड सफीदों निवासी मलिक सिंह व जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह कलायत से आए थे और अपने गांव रोड असंध की तरफ जा रहे थे। सामने से असंध की तरफ से आ रहे ट्राला जिसमें लोहे के एंगल लदे हुए थे, के चालक ने उनकी गाड़ी से पहले जा रही होंडा सीटी गाड़ी को चपेट में लिया और उसके बाद उनकी गाड़ी को भी चपेट में ले लिया। इससे दोनों गाड़ियां टक्कर लगने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर साथ लगते गड्ढों में जा गिरी। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी का एयरबैग खुलने से वह बाल बाल बच गए। दूसरी गाड़ी वालों का उन्हें कुछ पता नहीं है। ट्राला चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी रामकिशन ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया है। एयरबैग खुलने से सवारियाें को ज्यादा चोटें नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed