फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो पार्षद प्रतिनिधियों ने करवाया था विनोद सोनी पर हमला

दो पार्षद प्रतिनिधियों ने करवाया था विनोद सोनी पर हमला

Fri, 04 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
दो पार्षद प्रतिनिधियों ने करवाया था विनोद सोनी पर हमला
दो पार्षद प्रतिनिधियों ने करवाया था विनोद सोनी पर हमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की मांग करने वाले पार्षद पर हमले के मामले में असंतुष्ट खेमे ने अब सत्तापक्ष के दो पार्षद प्रतिनिधियों पर आरोप लगाया है। दोनों को साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए एसपी से असंतुष्ट पार्षदों के खेमे ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वीरवार को असंतुष्ट खेमे के 20 पार्षदों एवं उनके प्रतिनिधियों ने एसपी से मुलाकात की और हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग रखी। एसपी से मिलने के बाद सभी पार्षद डीसी व एसडीएम से भी मिले और शीघ्र ही अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए तिथि निर्धारित करने की मांग की। डीसी ने जिला न्यायवादी से सलाह करके उचित फैसला लेने की बात कही है।
विज्ञापन

वीरवार को चेयरमैन के विरोध में उतरे कांग्रेस के 8 व भाजपा समर्थक 12 पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि सबसे पहले एसडीएम के पास गए। पार्षदों ने एसडीएम से कहा कि डीसी द्वारा उन्हें इस मामले के निपटारे के आदेश दिए हैं। इसलिए वह उनसे यह फरियाद करने आए हैं कि वह नगर परिषद के सदस्यों की बैठक जल्द से जल्द बुलाएं। जिसके बाद वह प्रस्ताव पारित करके नगर परिषद अध्यक्ष को उनके पद से हटा सके। जिस पर एसडीएम ने इस बारे में डीसी से बात कर फैसला लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी से मिलकर लगाया दो पार्षद प्रतिनिधियों पर आरोप
पार्षदों ने एसडीएम से मिलने के बाद वार्ड नंबर दो के पार्षद विनोद सोनी पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मुलाकात की। पार्षद मोहन लाल शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले विरोधी पार्टी के पार्षद अपने वार्डों में विकास कार्यों के ग्रांट न देने के विरोध में धरने पर बैठे थे। उस समय भी एक पार्षद प्रतिनिधि ने उन्हें धमकियां दी थी। लेकिन कुछ समय बाद ही उनका समझौता हो गया था। अब दो पार्षदों ने साजिश रचकर सोनी पर हमला करवाया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

डीसी से मिलकर बैठक बुलाए जाने की मांग
इसके बाद पार्षद डीसी कार्यालय में पहुंचे। लेकिन वहां डीसी मौजूद नहीं थी। जिसके बाद वे डीसी के कैंप कार्यालय में गए और डीसी से मिले। पार्षद प्रतिनिधि धर्मबीर भोला ने कहा कि हरियाणा नगर परिषद अधिनियम 1971 के एक्ट के अनुसार डीसी अपना कार्य करें ताकि उन्हें हाईकोर्ट में न जाना पड़े। उन्होंने मांग की कि 24 से 48 घंटे के भीतर हाउस की बैठक बुलाने का निर्णय लें। जिससे सभी पार्षदों को राहत मिले। उन्होंने कहा कि दो तिहाई के बहुमत के बाद बिना वोटिंग के दूसरे चेयरमैन का फैसला हो सकता है।

मंत्री तक देने लगे हैं बयान
धर्मबीर भोला ने कहा कि भाजपा के मंत्री तक केवल अखबारों में बयानबाजी करने में लगे है। पार्षद निशा गर्ग ने कहा कि डीसी मैडम आप ही हमारे हाईकोर्ट हो, जितनी जल्दी फैसला लेंगे इतनी ही उनके सिरदर्दी खत्म होगी।


ये पार्षद एवं प्रतिनिधि आए थे अधिकारियों से मिलने
नगर परिषद के उप प्रधान पवन थरेजा, संतोष भोला, किरण भान, मोहन लाल शर्मा, महेंद्रो देवी, वेदप्रकाश, सीमा कश्यप, कुलदीप सैनी, विरेंद्र उर्फ बिल्लू, पूजा अग्रवाल, विनोद सोनी, सरदार हरजिंद्र सिह, रेखा सिंगला, महेंद्र थरेजा, शशी किरण, संजय भौरिया, सुनीता, नरेश मित्तल, निशा गर्ग, पार्षद प्रतिनिधि दलभीर भान, शमशेर फौजी, भीम अग्रवाल, संजय, प्रवीन सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।

सत्तापक्ष की भी बैठक, कहा-अविश्वास प्रस्ताव जीतेंगे
वहीं सत्तापक्ष के एक पार्षद ने कहा कि यशपाल प्रजापति चेयरमैन बने रहेंगे। उनके पक्ष में भी पार्षद आए हैं। सच्चाई की जीत होगी।

पार्षदों ने दो पार्षद प्रतिनिधियों पर षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। लेकिन फिलहाल जांच चल रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
सुमेर प्रताप सिंह, एसपी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed