{"_id":"5957ebfd4f1c1ba2468b485d","slug":"151498934269-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खेत से चुराई बिजली की केबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने खेत से चुराई बिजली की केबल
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने खेत से चुराई बिजली की केबल
कलायत। गांव खरक पांडवा में शुक्रवार रात चोरों ने खेत से ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल तक जाने वाली बिजली की केबल को ही चुरा लिया। कलायत थाना में दी शिकायत में वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि वह अपने खेत में रात दो बजे तक कृषि कार्य पूरे कर रहा था। दो बजे के बाद बिजली की मोटर को बंद करके अपने घर आ गया। सुबह जब वह खेत में पहुंचा तो देखा कि किसी ने ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल तक आने वाली करीब 70 फुट हैवी केबल को काट कर चुरा लिया है। वीरेंद्र ने बताया कि उसने हाल ही में अपने खेत में बिजली का कनेक्शन लिया था। पुलिस ने बताया कि उन्हें जो शिकायत मिली है उसकी पूरी तरह से छानबीन की जाऐगी।