फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   15,000 athletes to showcase their skills in school sports competitions.

Kaithal News: स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में 15 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
15,000 athletes to showcase their skills in school sports competitions.
कैथल। जिले के सातों शिक्षा खंडों में सोमवार से खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आगाज होगा। चार दिन तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में जिले के करीब 15 हजार से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं 20 से 23 जुलाई तक आयोजित होंगी। खंड स्तर पर सफल रहने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रमेश चहल ने बताया कि प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

20 जुलाई को लड़कों के मुकाबले, 21 जुलाई को लड़कियों के मुकाबले, 22 जुलाई को लड़कों की एथलेटिक्स और 23 जुलाई को लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला व प्रदेश स्तर पर 33 खेल शामिल हैं, जबकि ब्लॉक स्तर पर 12 खेलों की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, योग और फुटबॉल सहित अन्य खेल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सातों ब्लॉकों में स्थानीय स्तर पर निर्धारित खेल स्थलों पर मुकाबले कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिताओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभिन्न खेल स्थलों पर अधिकारियों और शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए टीमों का चयन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed