फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   150 women players gave trial for Pro Kabaddi

स्टार कबड्डी लीग के लिए महिला खिलाडिय़ों ने दिए ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
150 women players gave trial for Pro Kabaddi
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में स्टार कबड्डी लीग सीजन थ्री की टीमों में चयन के लिए रविवार को महिला खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल हुआ। शनिवार को पुरुष खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे। देश के 15 राज्यों में प्रो-कबड्डी के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाने हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों का चयन करने के लिए तीन जिलों में ट्रायल लिए जाएंगे। इस बार सीजन थ्री नवंबर और दिसंबर में पंचकूला में आयोजित करवाया जाएगा। सीजन टू कैथल में हुआ था। इस दौरान विभिन्न प्रदेशों से करीब पांच हजार खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे और लगभग 350 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। स्टार कबड्डी लीग के चेयरमैन अशोक गोयल ने बताया कि रविवार को प्रो- कबड्डी के लिए महिला खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। इसमें करीब 150 लड़कियों ने भाग लिया। इससे पहले शनिवार को लगभग 300 लड़कों का प्रो- कबड्डी के लिए ट्रायल लिया गया था। इन खेलों में चयनित खिलाड़ियों को एसोसिएशन की ओर से खेल सम्मान दिया जाता है। जिन खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया है, उन्हें नंबर दिए जाएंगे। राज्यों में ट्रायल पूरे होने के बाद नंबरों के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज ढुल, खिलाड़ी परमजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, नन्हा राम, रोहताश करण सिंह, कोच बीरो देवी और प्रदेशभर से खिलाड़ियों के साथ आए कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed