{"_id":"68015c4fcf19918bb10431a2","slug":"150-shops-will-be-built-on-ambedkar-marg-kaithal-news-c-18-1-knl1004-626668-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आंबेडकर मार्ग पर बनेंगी 150 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आंबेडकर मार्ग पर बनेंगी 150 दुकानें
Fri, 18 Apr 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। शहर में प्रदेश सरकार अनुमानित 22 करोड़ रुपये के बजट से श्री कपिल मुनि राजकीय महिला काॅलेज और बस स्टैंड के बीच डाॅ. भीम राव आंबेडकर मार्ग पर बाजार को विकसित करने की तैयारी मेंं है। प्रारूप के अनुसार करीब 150 दुकानों का निर्माण सड़क के दोनों तरफ होगा।
इसका खाका नगर पालिका सचिव पवन शर्मा की देखरेख में नगरपालिका अभियंता प्रीतपाल सिंह, कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान, वर्क सुपरवाइजर अमित राणा और दूसरे कर्मियों की ओर से तैयार किया जा रहा है।
सरकार ने बजट की स्वीकृति मिलने पर दुकानों का निर्माण कार्य शुरू होगा। उपरांत दुकानों की बोली होगी। नगर पालिका सदन में पिछले काफी समय डाॅ. आंबेडकर मार्ग पर बाजार को विकसित करने की मांग उठती आई है। 16 अप्रैल को नपा की साधारण बैठक मेंं भी वार्ड एक से पार्षद रेणू धानियां ने मार्ग पर बाबा साहब के नाम से साइन बोर्ड लगाते हुए दुकानों के निर्माण का मुद्दा उठाया था। इसका समर्थन नगर पालिका प्रधान अंकित जैलदार सहित पार्षदों ने किया था।
विज्ञापन
कलायत के वार्ड-12 में नगर पालिका 2 करोड़ 64 लाख रुपये के बजट से भगवान परशु राम सामुदायिक भवन के अधूरे निर्माण को पूरा करने को लेकर संजीदा दिख रही है। इस मुद्दे को पार्षद अमित बैदी व रवींद्र निर्मल बंटी ने सदन में प्रमुखता से इस बार उठाया था।
भवन के लिए विधानसभा सत्र में राशि मंजूर की जा चुकी है। शहर में नागरिकों को सुगम व शार्टकट राहें प्रदान करने के लिए नगर पालिका ने दो करोड़ 21 लाख रुपये से अनाज मंडी में फिरनी निर्माण को पूरा करवाने की रूपरेखा पूरी कर ली है। इससे जाम से राहत मिलेगी। उधर, श्री कपिल मुनि सरोवर तट पर महाराजा अग्रसेन पार्क को विकसित करने की राहेंं भी खुलने जा रही हैं।