फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   150 applications for training of drivers and operators

चालक व परिचालकों की भर्ती से पहले प्रशिक्षण लेने वाले 150 युवाओं ने करवाए आवेदन जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
150 applications for training of drivers and operators
कैथल। रोडवेज में चालकों और परिचालकों की भर्ती से पहले उनको निशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए आवेदन लिए जाने लगे हैं। इसके लिए शनिवार को सुबह ही रोडवेज बस स्टैंड पर युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार शाम तक 150 से अधिक युवाओं ने आवेदन जमा करवाए। युवा 18 अप्रैल तक आवेदन जमा करवा सकते हैं। विभाग की ओर से आवेदन लेने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि आवेदन जमा करवाने के बाद उनकी जांच करते हुए आवेदकों को पांच दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट मिलेगा। उसके बाद युवा आसानी से सरकार द्वारा हरियाणा रोजगार कौशल निगम के बनाए गए पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। सरकार आगामी भर्ती इस पोर्टल से माध्यम से करेगी। ट्रैफिक मैनेजर रोहताश जागड़ा ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार आवेदन जमा होने लगे हैं। इसके लिए बस स्टैंड परिसर पर आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन जमा करने के लिए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

आवेदन जमा करवाने के बाद चालकों का टेस्ट भी शुरू कर दिया गया है। अब सोमवार को ड्राइवरों का टेस्ट लिया जाएगा। शुक्रवार को 28 चालकों ने टेस्ट को पास किया है।
विज्ञापन

चालक, परिचालक और कर्मशाला के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा अन्य योग्यताएं हैं। चालक को आधार कार्ड, डीएमसी की फोटो के साथ फैमिली आईडी की प्रति एक फाइल में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed