{"_id":"67104d97fab5fdccae0a6b84","slug":"148-buses-will-go-to-panchkula-for-the-oath-ceremony-of-the-chief-minister-kaithal-news-c-18-1-knl1004-500703-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में पंचकूला जाएंगी 148 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में पंचकूला जाएंगी 148 बसें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पंचकूला के दशहरा मैदान में वीरवार को होने वाले नए मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के कार्यक्रम में कैथल से 148 बसें शामिल होंगी। ये बसें भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों को पंचकूला शपथ समारोह में लेकर जाएंगी। इसमें 40 बसें जींद डिपो तो 108 बसें कैथल डिपो की होंगी।
बसों के संचालन के लिए 250 के करीब चालक और परिचालकों को भी लगाया गया है। गौरतलब है कि इस दौरान केवल 62 बसें की कैथल बस स्टैंड से अन्य रूटों पर दौड़ाई जाएंगी।
हालांकि रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों को किसी भी प्रकार से रूट पर बसों को लेकर लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सभी रूटों पर भी बसों के संचालन को लेकर उचित प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
डीसी को बसों के प्रबंध करने के जारी हुए थे आदेश ः गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के कार्यक्रम से ठीक दो दिन पहले ही पंचकूला के डीसी को छोड़कर अन्य सभी 21 जिलों के डीसी को सरकार की ओर से बसों के प्रबंध करने के आदेश जारी किए गए थे। यही नहीं, इन बसों में पंचकूला में शामिल होने वाले लोगों के लिए इंतजाम करने के दिशा-निर्देश भी जारी किए थे।
इस संबंध में यातायात प्रबंधक वीरेंद्र पाल ने बताया कि हरियाणा रोडवेज कैथल की 108 बसें मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकूला जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए अन्य रोडवेज बसों के साथ-साथ प्राइवेट बस मौजूद रहेंगी ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
इन गांवों से पंचकूला जाएंगी बस
सिरसल, करोड़ा, फतेहपूर, पबनावा, रसीना, सिकंदर खेडी बंदराना, कौल, ढांड, टयोंठा, मैयाली, संगरोली, पूंडरी, फरल, टीक, मुनारेहडी, बरसाना, साकरा, जाबा, सांच, डुलियानी, जडौला, कौल, पिलनी, चूहडमाजरा, रीसीना, पूंडरी, सिरसल, बुच्ची, बरसाना, जाजनपुर, पूंडरी, भाना, हरिपुरा, रोहेडिया, पिंजुपूरा, सिनद, कलायत, सोंगल, काकौत, बीरबांगड़ा, राजांद, किठाना, जाखौली, कुराड, गुलियाना, मटौर, बालू, तारागढ, माजरा, रोहेड़ा, कोटड़ा, सिसला, नरड, खेडी सिंबलवाला, जुलाना, किछाना, कसान, देबन, प्योदा, चंदाना, ब्राहमणी, चौशाला, शिमला, भालंग, कलासर, बढसीकरी, सेरधा, बढ़सीकरी कलां, तितरम, ढूंढवा, खरक, चीका, खानपुर, सीवन, कवारतन, भूना, कसोर, पोलड, ककहेडी, माजरी, चाणचक, अजीमगढ, बदसूई, खरल, डोहर, मलिकपुर, सोथा, फिरोजपूर, मलिकपुर, तारावाली, गगरपुर, पटियाला रोड, नंदगढ, मस्तगढ, रत्ताखेडा, कमहेडी, चक्कू, चंदाना गेट, अमरगढ गामडी, बलराज नगर, पटेल नगर, माता गेट, भाजपा कार्यााल, दयोरा, क्योडक, कठवाड़, मूंदड़ी, दीवाल, कुतुबपुर, सजूमा, नंदसिवाला, गुहना, मानस, सांगन, नौच, रोहेडा माजरा, बीडीपीओ कार्यालय जाखौली अड्डा, सेक्टर 19 हुडा आदि।