फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   145 people lost their lives in 237 accidents in 289 days

Kaithal News: 289 दिनों में 237 हादसों में 145 ने गंवाईं जान

Fri, 24 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
145 people lost their lives in 237 accidents in 289 days
सोनू थुआ
विज्ञापन

कैथल। जिले में सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में हर बार दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा होती है, लेकिन धरातल पर इन प्रयासों का असर नजर नहीं आ रहा। औसतन हर तीसरे दिन एक व्यक्ति सड़क हादसे में जान गंवा रहा है।

जगह-जगह जागरूकता शिविर लगाकर प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है, बावजूद इसके कई लोग लापरवाह होकर सड़कों पर बेलगाम वाहन दौड़ा रहे हैं। नशे में वाहन चलाना, हेलमेट न पहनना, बेसहारा पशुओं का सड़कों पर घूमना और मुख्य मार्गों पर बने अनियमित स्पीड ब्रेकर हादसों के कारण बनते हैं। प्रशासन को इन समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन


हादसों में 176 घायल भी

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार बीते 289 दिनों में 237 सड़क दुर्घटनाओं में 145 लोगों की मौत हुई, जबकि 176 लोग घायल हुए। वर्ष 2024 में भी लगभग 150 लोगों ने हादसों में अपनी जान गंवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जन की आवाज
बेसहारा पशु सड़कों से हटाए जाएं : राजू

प्रशासन को शहर की सड़कों से बेसहारा पशुओं को तुरंत हटाना चाहिए। रात के समय ये वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते और हादसे का कारण बनते हैं। -राजू, समाजसेवी।

गहरे गड्ढों पर ध्यान दे प्रशासन : रणधीर

प्रशासन को सड़कों पर बने गड्ढों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बेटे रमेश की मौत भी सड़क के गड्ढे के कारण हुई थी। -रणधीर।यातायात नियमों का पालन करना जरूरी

सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें, चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाएं और गति सीमा का ध्यान रखें। ऐसा करने से हादसों में कमी आ सकती है। -नरेश कुमार, ट्रैफिक एसएचओ, कैथल


सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपाय
n सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन आवश्यक है।

n
गति सीमा से अधिक वाहन न चलाएं।

n
दोपहिया पर हेलमेट और चौपहिया में सीट बेल्ट का प्रयोग करें।

n
नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

n
वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें।

n
वाहन की नियमित जांच (ब्रेक, टायर, लाइट आदि) करवाएं।

n
सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग को बढ़ावा दें।

n
खराब सड़कों और ब्लैक स्पॉट्स की मरम्मत करवाएं।

n
थकान या नींद की स्थिति में वाहन न चलाएं।


इस साल अब तक हुईं प्रमुख दुर्घटनाएं
n
1 जनवरी ः बाता-कैलरम गांव के बीच ट्रक व पिकअप की टक्कर में 10 लोग घायल और गुरमुख नामक व्यक्ति की मौत हुई।

n
8 जनवरी ः करनाल–पटियाला हाईवे पर गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर 26 वर्षीय अंकित की जान चली गई।

n
20 जनवरी ः गुहला क्षेत्र में विक्रम (25) और विकास (23) की बाइक गड्ढों से अनियंत्रित होकर मौत हो गई।

n
16 फरवरी ः न्यू प्योदा रोड निवासी ईश्वर कार की टक्कर से घायल हुआ।

n
16 मार्च ः दो वाहनों की टक्कर में कलायत निवासी रीता (42) की मौत हुई।

n
22 मार्च ः नेशनल हाईवे-152डी पर सिलिंडरों से भरे कैंटर से कार टकराने पर पंजाब के दलजीत (26) की मौत हुई।

n
11 अप्रैल ः रात ओवरस्पीड कैंटर और ट्रक की टक्कर में यूपी निवासी चालक आलीम अली की मौत हुई।

n
27 अप्रैल ः मिट्टी से भरी ट्रॉली की चपेट में आकर चीका निवासी जीवन कुमार (27) की मौत हुई।

n
21 मई ः ट्रैक्टर की टक्कर में बलराज नगर के सागर (17) और कृष (15) की मौत हुई।

n
22 मई ः अज्ञात कार की टक्कर से चंदलाना निवासी अनिल की मौत हुई।

n
11 जून ः पूंडरी में कार की चपेट में आने से मोमन राम घायल हुआ।

n
12 जून ः क्योड़क के पास ट्रक की चपेट में टिकू घायल हुआ।

n
15 जुलाई ः स्कूल बस की टक्कर में थुआ निवासी रमेश की मौत हुई।

n
25 जुलाई ः बेसहारा पशु के कारण कार अनियंत्रित होकर बहादुर कॉलोनी निवासी सचिन व पत्नी प्रीति घायल हुए।

n
11 अगस्त ः कांगथली-पाबसर रोड पर स्कूटी सवार महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी गुरशरण की मौत हुई।

n
16 अगस्त ः देवबन के निकट रोड रोलर की चपेट में जाखौली के बूटा सिंह की मौत हुई।

n
25 अगस्त ः पिहोवा के ऐतिहासिक पाली साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए निकले सात कारसेवकों में से पांच को मौत हुई थी। ये मुक्तसर के रामेआना गांव के निवासी थे।

n
11 सितंबर ः गांव चौशाला के पास ट्रैक्टर की टक्कर से 16 वर्षीय विनय की मौत हुई।

n
29 सितंबर ः मोटरसाइकिल सवार 25 वर्षीय मनीष राणा की जान गई।

n
5 अक्तूबर ः रोडवेज बस की टक्कर से पवन कुमार (27) की मौत हुई।

n
19 अक्तूबर ः सोलू माजरा में एक के बाद तीन गाड़ियों की हुई टक्कर पर जान नहीं गई।

n
21 अक्तूबर ः करनाल रोड पर कंबाइन की चपेट में ट्योंठा निवासी रत्नेश की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed