फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मतदाताओं को मतदान के लिए करें जागरूक : राजीव रंजन

मतदाताओं को मतदान के लिए करें जागरूक : राजीव रंजन

Wed, 17 Apr 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को मतदान के लिए करें जागरूक : राजीव रंजन
कैथल। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जोकि आगामी 23 अप्रैल तक चलेगी। इस बार चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी यानी स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। सभी बूथों की लोकेशन पर माईक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति करके उन्हें ट्रेनिंग दिलवाई जाए।
विज्ञापन

राजीव रंजन मंगलवार को वीडियो कान्फ्रैंस के माध्यम से लोकसभा आम चुनाव 2019 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सेक्टर व जोनल अधिकारियों को विशेष रूप से ट्रेनिंग देकर उन्हें ईवीएम के संचालन व पूरी चुनावी प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाए, ताकि चुनाव निष्पक्ष व शांति पूर्वक संपन्न हो सके। ट्रेनिंग के दौरान पीठासीन अधिकारियों को चुनाव से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान दिया जाए। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए वॉलिंटियर्स नियुक्त किए जाए, ताकि दिव्यांग मतदाताओं को वोट करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नही हो। चुनाव के दौरान सभी बूथों पर पेयजल, शौचालय, बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। महिला व दिव्यांग मतदाताओं को प्राथमिकता के आधार पर मत डालने दिया जाए।
विज्ञापन

बीएलओ घर-घर जाकर वोटर स्लिप वितरित करने का कार्य करेंगे। दिव्यांग मतदाताओं के घर पर बीएलओ के साथ वोलिंटियर्स भी जाए, ताकि उन्हें दिव्यांग मतदाताओं के बारे पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदाताओं को स्वीप की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मत डालने के लिए प्रेरित किया जाए। जिले में विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आम जन को मत डालने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि सभी सेक्टर व जोनल अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। पीठासीन अधिकारियों व चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष संपन्न करने की प्रेरणा देने के लिए न्यूटन फिल्म भी दिखाई गई है। स्वीप के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मत करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। इसके साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कॉमन सर्विस सेंटरों में महिला मतदाताओं को लोकतंत्र की मेहंदी अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। एडीसी आरके सिंह, एसडीएम ईशा कंबोज व संजय कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश जगदीप सिंह, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, डीआईओ दीपक खुराना, चुनाव तहसीलदार हीरा लाल, चुनाव कानूनगो शमशेर, सुदेश, राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed