{"_id":"5c782cb9bdec22120179c402","slug":"141551379641-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"646 वर्कर्स व 653 हेल्पर्स को आंगनबाड़ी खोलने के लिए नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
646 वर्कर्स व 653 हेल्पर्स को आंगनबाड़ी खोलने के लिए नोटिस जारी
विज्ञापन

न खोलने पर अनुशासनात्मक व प्रशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी
वर्कर्स ने जलाई होली, 20 फरवरी से चल रही है वर्कर्स की तालाबंदी हड़ताल
बंद पड़े हैं सभी 1200 से अधिक सेंटर, नौनिहालों को नहीं मिल पा रहा मिड डे मील
फोटो संख्या-33 व 34
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गत 20 फरवरी से बंद पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों के चलते अब विभाग हड़ताल के कारण सख्त नजर आ रहा है। विभाग ने जिले में 646 वर्कर्स व 653 हेल्पर्स को नोटिस जारी कर दिया है और कहा गया है कि यदि सेंटर नहीं खोले गए तो उनके खिलाफ प्रशासनिक व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पूछा है कि क्यों ना आपको विभाग से हटा दिया जाए। इस नोटिस के जारी होने पर गुस्साई वर्कर्स ने बुधवार को लघु सचिवालय में नोटिस की प्रतियां जलाईं और जमकर नारेबाजी की।
आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन द्वारा 21वें दिन धरना लघु सचिवालय में जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता जिला उपप्रधान राजबाला ने की। मंच संचालन नीतू ने किया। वहीं तालाबंदी हड़ताल 20 फरवरी से जारी है। वर्कर्स ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि उनके मजदूर की श्रेणी में रखा जाएगा। यह मांग अभी तक पूरी नहीं हुई। धरने को समाप्त करवाने के लिए विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है। विभाग कर्मचारियों पर धरने को समाप्त करने का दबाव बना रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक हमारी सारी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। इसी के विरोध में बुधवार को विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिसों की होली जाई गई है। वर्कर्स नेता शकुंतला ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका धरना व हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर रीना, राजबाला, धनपती, नीतू, कमला, शशी, निर्मला, रेखा, अंजू, नीलम, रामभतेरी, अनीता, सलमा, कुसुम, राजपति, सुनीता, अंजू मटौर, रीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये हैं ब्लॉक अनुसार जारी किए गए नोटिसों की स्थिति :
कलायत-106 वर्कर्स, 102 हेल्पर्स
गुहला-141 वर्कर्स, 145 हेल्पर्स
कैथल अर्बन-97 वर्कर्स, 96 हेल्पर्स
कैथल ग्रामीण-112 वर्कर्स , 115 हेल्पर्स
राजौंद-67 वर्कर्स , 66 हेल्पर्स
पूंडरी-91 वर्कर्स व 99 हेल्पर्स
सीवन-32 वर्कर्स व 30 हेल्पर्स।