फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   वेलेंटाइन डे प्रपोज करना मनचलों पर पड़ा भारी, महिला पुलिस व दुर्गा शक्ति टीम ने चलाया अभियान

वेलेंटाइन डे प्रपोज करना मनचलों पर पड़ा भारी, महिला पुलिस व दुर्गा शक्ति टीम ने चलाया अभियान

Fri, 15 Feb 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे  प्रपोज करना मनचलों पर पड़ा भारी, महिला पुलिस व दुर्गा शक्ति टीम ने चलाया अभियान
सेक्टर 19 के पार्क व बस स्टैंड से पकड़े पांच मनचले, चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर महिला पुलिस व दुर्गा शक्ति टीम ने पार्कों का दौरा कर मनचलों को दबोचा
फोटो नंबर-09
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वेलेंटाइन डे पर शहर में मनचलों पर दुर्गा शक्ति का डंडा चला। महिला पुलिस ने शहर में कई जगह छापेमार कार्रवाई की। कई युवकों को हिरासत में ले कर चेतावनी देकर छोड़ा।

मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए वीरवार को महिला पुलिस थाना व दुर्गा शक्ति की टीम ने बस स्टैंड व पार्काें सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर रेड की। इस दौरान टीम में महिला एसएचओ निर्मला देवी सहित दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज सुनीता मौजूद रही। अभियान के दौरान टीम ने सेक्टर 19 व 20 के पार्क से दो व नए बस स्टैंड से तीन युवकों को दबोच लिया। महिला थाना की एसएचओ निर्मला देवी ने बताया कि वेलेंटाइन डे पर अक्सर कुछ शरारती किस्म के लोग लड़कियों को प्रपोज करने के बहाने तंग करते हैं। लेकिन महिला पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर रेड की गई। जिसमें कुल पांच युवकों को दबोचा गया। महिला थाना प्रभारी निर्मला देवी ने बताया कि पांच युवकों को पकडक़र महिला थाना में लेकर गए। एसएचओ ने बताया कि इन युवकों के घरवालों को बुलाने के बाद इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अभियान में महिला पुलिस कर्मचारी मोनिया, ज्योति, नेहा सहित दुर्गा शक्ति टीम की अन्य कर्मचारी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed