फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सपून रेस में बलबेहड़ा की किरन रही प्रथम

सपून रेस में बलबेहड़ा की किरन रही प्रथम

Fri, 14 Dec 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सपून रेस में बलबेहड़ा की किरन रही प्रथम
स्पून रेस में बलबेहड़ा की किरन रही प्रथम
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
फोटो संख्या-11 व 12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गुहला खंड की ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में किया गया। जिसका शुभारंभ जिला प्रोग्राम अधिकारी रेनू पसरीचा ने किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार से रहे : पोटेटो स्पून रेस में गांव बलबेड़ा की किरण प्रथम, रानी द्वितीय व शीला ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार मटका दौड़ में सुनीता अंगोध प्रथम, कमलेश पीड़ल द्वितीय एवं अजीमगढ़ की बेअंत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में गांव पीडल की रीना प्रथम, इसी गांव की विमला ने द्वितीय व गांव बलबेहड़ा की पताशो देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 300 मीटर दौड़ में थेहनेवल की नैंसी प्रथम, दाबा की बलजीत कौर द्वितीय व अगोंध की निशा तृतीय, 400 मीटर दौड़ में गांव सेगा प्लाट की अनिता रानी प्रथम, थेहनेवल की सोनी देवी द्वितीय तथा भूसला की सुखचैन कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार साइकिल दौड़ में गांव खरौदी की जसप्रीत कौर प्रथम, कल्लरमाजरा की सोनिया द्वितीय और लंडाहेड़ी की सीमा तीसरे स्थान पर रही। खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 2100,1100 व 750 रुपये नकद पुरस्कार के रूप में विजेता खिलाड़ियों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। बलबेहड़ा के सरपंच राकेश शर्मा ने ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान हासिल करने वाली गांव बलबेहड़ा की किरण, रानी, शीला व पतासो देवी का उत्साहवर्धन करते हुए अपने निजी कोष से 5500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। इस अवसर पर डब्ल्यू सीडीपीओ कमलेश गर्ग, सुपरवाइजर नवजीत कौर व जसवंत कौर, पीटीआई सहेंद्र यादव, करनैल, मांगे राम शर्मा, पूजा, सोनिया सहित महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed