{"_id":"5a283a8a4f1c1bee688c01b4","slug":"141512585866-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में याद किए गए संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में याद किए गए संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिले भर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अंबेडकर बस्ती प्रताप गेट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पालाराम सैनी ने की। अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए पालाराम सैनी ने कहा कि बाबा साहब एक विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित समाज, मजदूर वर्ग और महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और अभियान चलाया। इस अवसर पर बुधराम जांगड़ा, पालाराम कश्यप, शमशेर सैनी खानपुर, सुमित, संजय सैनी, कमल राणा, अमित, मोनू शर्मा, रामपाल कश्यप खेड़ी, पुरुषोत्तम जांगड़ा, कश्मीर सैन, तेजपाल सैनी आदि मौजूद रहे ।
इसी प्रकार से दलित अधिकार मंच द्वारा जिला स्तर पर जवाहर पार्क में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता बसाऊ राम ने की। जबकि मंच संचालन शिव चरण ने किया। अमृत लाल सीवन ने बताया कि अंबेडकर साहब भारतीय समाज में मौजूद सामाजिक भेदभाव, जाति उत्पीड़न, छुआछूत व लिंग भेदभाव को हमेशा के लिए समाप्त करना चाहते थे।
वहीं एकलव्य ग्रुप द्वारा प्यौदा रोड़ स्थित भवन में प्रधान रामनिवास रसीला की अध्यक्षता में डा. भीम राव अंबेडकर का परिनिर्माण दिवस मनाया गया। ग्रुप उपप्रधान मोनू धनौरी, रवि रंगा, सुभाष, रामेश्वर, जसबीर खेड़ी, राजेंद्र, रामेहर, सुरेंद्र, दलबीर, किशन लाल, पवन व ईश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
डा. भीम राव अंबेडकर युवा सभा द्वारा गांव बूढ़ा खेड़ा में बाबा साहेब की 61वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सभा के प्रधान सेवा राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
राजौंद में भी याद किए गए संविधान निर्माता
राजौंद। ऑल इंडिया राजीव कांग्रेस कमेटी की तरफ से डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। आल इंडिया राजीव कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव जसबीर दीक्षित व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष शोभा चंद ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सिंद्र पाल, हरिपाल फौजी, सुभाष, शमशेर, कृष्ण कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे।
भाजपा शहरी मंडल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
कैथल। भाजपा शहरी मंडल ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे वरिष्ठ नेता अरुण सर्राफ, जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल प्रभारी राज रमन दीक्षित व जिला महामंत्री संजय भारद्वाज ने बाबा साहब के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मबीर सैनी ने की। मंच का संचालन लीला राम ने किया। प्रयागराज, पाला राम सैनी, सुरेंद्र बिट्टू, वेद गर्ग, रितेश शर्मा, बसाऊ राम शर्मा, सुरेन्द्र बिट्टू गर्ग, मांगे राम, जयंत सिरोही, आशु बंसल, अजय सिरोही, दीपक सिरोही, सुनील रंगा, गौरव गुलाटी, विकास नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
इसी प्रकार से सीवन गेट पर भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी अधिवक्ता शक्ति सौदा के कार्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन कर संविधान निर्माता को याद किया गया।
जिले भर में याद किए गए संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर, कई जगह हुआ कार्यक्रमों का आयोजन
फोटो संख्या-19, 20, 29, 30, 31 व 32