फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मंगल करता विघ् नहारी के जयकारों से गूंज रहा शहर

मंगल करता विघ् नहारी के जयकारों से गूंज रहा शहर

Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
मंगल करता विघ्
नहारी के जयकारों से गूंज रहा शहर
मंगल करता विघ्नहारी के जयकारों से गूंज रहा शहर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गणेश महोत्सव की जिलेभर में धूम है। इस मौके पर शहर में विभिन्न स्थानों पर सजाए गए पंडालों में पूजा अर्चना के लिए सुबह व शाम सैकड़ों भक्त पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में खुराना रोड पर स्थित सुभाष नगर में वेद सिमरन समिति की ओर से चौथा गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है।
समिति के प्रधान महेश गोगिया ने बताया कि समिति पिछले चार वर्षों से बाबा के उत्सव को धूमधाम से मना रहे है। जिसमें समस्त कॉलोनीवासियों का भरपूर योगदान रहता है। इस उत्सव के दौरान सैकड़ों लोग आरती में भाग लेते हैं। महोत्सव के दौरान पूरे 10 दिन भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग देवताओं के भजनों का गुणगान किया जाता है। महोत्सव के दौरान एक सितंबर की दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जबकि शाम के समय विशाल जागरण आयोजित होगा। जिसमें पूरी रात बाबा गजानन का गुणगान होगा। इस मौके पर समिति के सदस्य विक्की, मोहित, सन्नी, गंगाराम, विजयपाल, हरीश गोगिया, प्रदीप किशोर, रवि सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


भगवान गणपति की महिमा का किया गुणगान
सीवन। शांति मोहल्ला सेवा समिति द्वारा दूसरा गणपति महोत्सव पिछले वर्ष की तरह धूमधाम से मनाया जा रहा है। समिति के सदस्य जिम्मी खट्टर ने बताया कि इसके लिए भव्य पंडाल लगाया गया है। समिति के सदस्यों व मोहल्ला निवासियों द्वारा शुक्रवार को भगवान गणपति जी के भव्य स्वरूप की स्थापना की गई। जिम्मी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह व शाम को आरती व संकीर्तन किया जाता है। भगवान गणपति जी सब दुखों का हरन करने वाले व सुख प्रदान करने वाले हैं। सुबह आरती की गई व संकीर्तन का आयोजन कर भगवान गणपति जी की महिमा का गुणगान किया गया। प्रतिदिन आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है। जिम्मी खट्टर ने बताया कि भगवान गणपति जी के स्वरूप का विसर्जन गांव चंदाना की नहर में 3 सितंबर को किया जाऐगा। इस अवसर पर महेश मदान मोदी, सुरेश कथूरिया, जिम्मी खट्टर, गोल्डी अरोड़ा, राज मदान, संजीव, पवन मुटरेजा, राहुल कक्कड़, संजय, राज, निशा, शिल्पा, ममता, सुमन, ममता व रिम्पी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed