फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पूंडरी में नगरपालिका कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में किया झाडू प्रदर्शन

पूंडरी में नगरपालिका कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में किया झाडू प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी में नगरपालिका कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में किया झाडू प्रदर्शन
नगरपालिका कर्मचारियों ने किया झाडू़ प्रदर्शन
विज्ञापन

कैथल। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर ब्लाक कमेटी सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में झाडू़ प्रदर्शन किया। इससे पहले कर्मचारियों ने पालिका परिसर में बैठक की, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान श्रीभगवान ने की। प्रधान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा न करके उन्हें आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है। ब्लॉक प्रधान ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए, समान काम समान वेतन लागू किया जाए, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर कर 7वां वेतन मान लागू किया जाए। पंजाब के समान वेतन, 100-100 गज के प्लाट, नगरपालिका, नगरपरिषद व नगर निगमों में रिक्त पड़े पद भरे जाए। प्रदेश में सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए 15 हजार सफाई कर्मचारियों की स्थाई भर्ती की जाए। इस मौके पर कंवरपाल, जगदीश, सुरेंद्र, विजय, वकील, विक्की, सत्यवान सोना देवी, विक्रम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed