फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   14 jila parishad members join bjp

इक्कीस में से चौदह पार्षद भाजपा में शामिल

Sun, 07 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sun, 07 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
14 jila parishad members join bjp
शनिवार को जिला परिषद के 21 में से 14 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि भाजपा नेताओं ने 15 पार्षदों के पार्टी में शामिल होने का दावा किया था लेकिन एक पार्षद के प्रतिनिधि ने बैठक में पहुंचने की बात से इंकार कर दिया है। पार्टी नेताओं ने अब नोटिफिकेशन के बाद पार्टी संगठन की ओर से चेयरमैन और उप चेयरमैन पद के उम्मीदवार के चुनाव कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, जिला परिषद के चेयरमैन के लिए जिले के प्रभारी यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा, गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर, जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना, पार्टी नेता राव सुरेंद्र सिंह, रणधीर गोलन, राजपाल तंवर समेत अन्य नेताओं की बैठक लोकनिर्माण विभाग के विश्रामगृह में हुई। बैठक के बाद कोयल कांप्लेक्स में पार्टी नेताओं ने जिला परिषद सदस्यों के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


चुनाव प्रभारी व यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि जिला परिषद चुनाव में कैथल में 21 में से अधिकतर पार्षद भाजपा समर्थित हैं। इनमें से 15 पार्षदों ने शनिवार को भाजपा में शामिल होने की विधिवत घोषणा कर दी है। उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया है। इन 15 में से 12 पार्षद तो खुद मीटिंग में आए, वहीं तीन महिला पार्षदों के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। इस मौके पर राजेश शर्मा, केवल कृष्ण, कपिल सिरोही, फूल चंद सैनी, संदीप कुमार, अशोक सेरधा, देव राणा पाड़ला, संजय भारद्वाज, राममेहर बनवाला, प्रदीप सजूमा, रघुबीर फौजी करोड़ा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी तथा जिला परिषद सदस्यों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पहुंचे बैठक में
जिला प्रधान सुभाष हजवाना ने बताया कि शनिवार को मीटिंग में पहुंचे पार्षदों में वार्ड नंबर-1 से सुदेश रानी, वार्ड नंबर-4 से पतासो देवी, 5 से सुमन देवी, 6 से शकुंतला, 8 से मोसिया, 9 से मुनीष कठवाड़, 10 से रेनू बाला, 14 से नीलम देवी, 15 से राजेश कुमार, 17 से पारा राम, 18 से रति राम, 19 से मंजू देवी बैठक में पहुंची। इनके अलावा वार्ड नंबर-11 से सुखविंद्र कौर के पति हरदीप सिंह, वार्ड नंबर-20 से कमलेश रानी के पति जयप्रकाश और वार्ड नंबर-21 से रिंपी के पिता ज्ञान सिंह बैठक में पहुंचे।  

इन्होंने किया इंकार
कमलेश रानी के पति जयप्रकाश ने मीटिंग में पहुंचने की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वे कोर्ट में थे और उनकी पत्नी पार्षद घर पर ही थीं।

भाजपा को समर्थन देने वालों में अधिकतर निर्दलीय एवं इनेलो समर्थित
मालूम रहे कि 28 जनवरी को आए जिला परिषद के चुनाव परिणाम के बाद रेनु बाला, शकुंतला वजीरखेड़ा, पाराराम व राजेश कुमार ने भाजपा समर्थित होने की जानकारी दी थी। अब 10 और पार्षदों ने भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया है। इस तरह से 21 में से 14 जिला परिषद सदस्य भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिसके चलते अब पार्टी का जिला परिषद में बहुमत बन गया है और चेयरमैन व उप चेयरमैन अब भाजपा खेमे से बनना लगभग तय हो गया है। भाजपा में शामिल हुए इन पार्षदों में अधिकतर निर्दलीय और इनेलो समर्थित हैं।

ये रह गए शेष पार्षद
21 पार्षदों में से भाजपा को समर्थन करने वाले 14 के बाद छह जिला पार्षद शेष रह गए हैं। इनमें कांग्रेस समर्थक वार्ड-12 से भाग सिंह खनौदा, इनेलो समर्थक वार्ड नंबर-2 से अंजू जागलान और वार्ड नंबर-7 से सुदेश उर्फ बबली, वार्ड-16 के पार्षद इंद्र सिंह पाई के अलावा वार्ड नंबर-3 से संदीप कोटड़ा और वार्ड नंबर-13 से सुरजीत शेष बच गए हैं।


बाद में होगा चेयरमैन व उप चेयरमैन के उम्मीदवार का फैसला
चुनाव प्रभारी घनश्याम अरोड़ा ने कहा कि 12 फरवरी को शपथ ग्रहण के बाद नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद ही संगठन द्वारा चेयरमैन और उप चेयरमैन पद के उम्मीदवार का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed