{"_id":"61b65090dc0d83055307aa58","slug":"134a-changes-in-the-list-of-admission-of-students-in-private-schools-kaithal-news-knl925482198","type":"story","status":"publish","title_hn":"134 ए : विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला देने की सूची में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134 ए : विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला देने की सूची में बदलाव
विज्ञापन
कैथल। नियम 134 ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला देने की सूची में विभाग ने बदलाव किया है। सूची के तहत पहले विभाग ने 13 दिसंबर को विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट करने के लिए ड्रा निकालने की बात कही थी, लेकिन अब इसका समय बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूलों में जल्द से जल्द दाखिला होने का इंतजार है।
गौरतलब है कि विद्यार्थियों ने 5 दिसंबर को 134 ए के तहत दाखिले के लिए परीक्षा दी थी, उसका परिणाम 10 दिसंबर को घोषित किया गया। जिले के 293 निजी स्कूलों में 6900 सीटें विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए निर्धारित की गई हैं, लेकिन 3900 के करीब विद्यार्थियों ने इन सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन किया है और परीक्षा केवल 2943 विद्यार्थियों ने दी है। इस बार विद्यार्थियों का काफी कम रुझान 134 ए की तरफ रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शिक्षा सत्र के अंतिम महीनों में स्कूल बदलने के लिए कम ही विद्यार्थी सहमत होंगे। विद्यार्थियों को मौजूदा स्कूल में ही सीट खाली रहने पर उसी में दाखिला होने की उम्मीद है।
अब तक यूं रही है प्रक्रिया
नियम के तहत निर्धारित सीटों पर 14 नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे। विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते इसे बाद में बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया। 5 दिसंबर की परीक्षा का परिणाम 10 दिसंबर को जारी हुआ। अब ड्रा 15 को निकाला जाएगा। उसके बाद 24 दिसंबर तक विद्यार्थी अलॉट किए गए स्कूलों में दाखिले ले सकते हैं।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश के माध्यम से स्कूल अलॉट होने की सूचना दी जाएगी। निर्धारित समय में अपने दस्तावेज जमा करवाकर विद्यार्थी संबंधित स्कूल में दाखिला ले सकते हैं।