फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   फरल में विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये हुए जारी : कौशिक

फरल में विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये हुए जारी : कौशिक

Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
फरल में विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये हुए जारी : कौशिक
फरल में विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये हुए जारी : कौशिक
विज्ञापन

फोटो नंबर-20
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। हलका विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने शनिवार को गांव म्यौली व फरल में अनेक विकास कार्यों का उद्धाटन व शिलान्यास किया। गांव म्यौली में विधायक ने 20 लाख की गली का उद्धाटन व खेल स्टेडियम के निर्माण का शिलान्यास किया, जिस पर 51 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त विधायक ने गांव फरल में पशु अस्पताल के भवन का शिलान्यास, जिस पर 60 लाख रुपये व खेल स्टेडियम के निर्माण का शिलान्यास किया, जिस पर 50 लाख रुपये खर्च होंगे। विधायक कौशिक ने बताया कि गांव में ही लाईब्रेरी, शैड, सामुदायिक केंद्र व नए घाट के लिए 2.25 करोड़ रुपए जारी हो चुके हैं और जल्द ही इन पैसों की स्वीकृति मिल जाएगी। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा यह उद्धेश्य रहता है कि पूंडरी हलका विकास कार्यों में कहीं से भी पीछे न रहे और वर्तमान समय में करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूंडरी में चल भी रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरपर्सन संगीता रानी फतेहपुर, पूर्व सरपंच धर्मपाल राणा, कुलदीप राणा, अमरेंद्र सिंह, सुखबीर राणा, राजेश खान, प्रताप सिंह, राजकुमार राणा, प्रदीप राणा, विक्की राणा, बंटी शर्मा, मालक सिंह, सुबे सिंह, ईश्वर बबली, गुलाब राणा, सुभाष, मा. महेंद्र पाल, जीतराम, मनीराम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed