फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो दिवसीय चक्का जाम से बीएमएस ने किया किनारा

दो दिवसीय चक्का जाम से बीएमएस ने किया किनारा

Mon, 15 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय चक्का जाम से बीएमएस ने किया किनारा
दो दिवसीय चक्का जाम से बीएमएस ने किया किनारा, नहीं लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

राज्य प्रधान बोले यूनियनों चक्का जाम को लेकर नहीं दी कोई सूचना
फोटो नंबर-22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी की ओर से 16 अक्तूबर से किए जाने वाले दो दिवसीय चक्का जाम में भारतीय मजदूर संघ से संबधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन इसमें हिस्सा नहीं लेगी। रविवार को बीएमएस से संबधित हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान आजाद मलिक ने एक निजी होटल में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
मलिक नेे कहा कि केवल चक्का जाम करके जनता को परेशानी से ही सरकार को नहीं जगाया जा सकता और न ही केवल कर्मचारियों के पास यह सशक्त माध्यम है। इसके अलावा और भी कई ऐसे विरोध के तरीके हैं जिससे हम सरकार को एक टेबल पर लाकर अपनी मांगों को मनवाने के लिए बातचीत का रास्ता अपना सकते हैं। मलिक ने कहा कि रोडवेज की कुछ यूनियनों द्वारा 16 व 17 अक्तूूबर के चक्का जाम की न तो हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ को कोई सूचना है और न ही वे इस चक्का जाम में शामिल हो रहे। अगर सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान देती है तो वे टेबल टॉक के लिए तैयार हैं। उन्होंने सरकार को कोसते हुए कहा कि 700 बसों की आड़ में प्रदेश में 1800 प्राइवेट बसें चली रही है। इसका न तो कोई टाइम टेबल है न वे विद्यार्थियों व बुजुर्गों की सुविधा का कोई ख्याल रखते हैं। सरकार के कुछ मंत्री या अधिकारी रोडवेज में घाटे की बात कहकर गुमराह कर रहे हैं जबकि ऐसा नहीं है। पूरे एशिया में रोडवेज का नाम है। उद्योग जगत में रोडवेज ही एकमात्र ऐसा विभाग है जिसमें साथ की साथ ही मुनाफा है। राज्य प्रधान ने कहा कि हमारी मान्यता प्राप्त यूनियन है और सबसे बड़ी यूनियन करीब 500 से 600 कर्मचारी उनकी यूनियन में हैं। रोडवेज की सभी यूनियनों में एकजुटता न होने के कारण पिछला चक्का जाम भी विफल रहा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ठीक हैं लेकिन आसपास में जो गुमराह करने वाले लोग हैं वो ठीक नहीं है।
विज्ञापन

इस मौके पर महासचिव प्रताव बेनीवाल, जिला प्रधान मांगें राम शर्मा, डिपो प्रधान धर्मेंद्र सीवन, लखपत राय काकौत, राजबीर शामदो, रामपाल नैना, राजेन्द्र, प्रेम माजरा, मलकीत, सूरजभान सहित राज्य के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed