{"_id":"5ba29cea867a557fed5e9528","slug":"131537383658-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरपालिका में किसी भी सूरत में नहीं पनपने दिया जाएगा भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरपालिका में किसी भी सूरत में नहीं पनपने दिया जाएगा भ्रष्टाचार
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका में किसी भी सूरत में नहीं पनपने दिया जाएगा भ्रष्टाचार
फोटो नंबर-34
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त नीति को पूरी तरह लागू करने के साथ पालिका में आने वाले पूरे कलायत नगर का समान रूप से विकास करवाया जाएगा। विकास कार्यों को लेकर किसी भी वार्ड से सौतेला व्यवहार नहीं किया जाएगा, बल्कि चल रहे करोड़ों के विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी। उक्त शब्द नव निर्वाचित पालिका प्रधान रजनी राणा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के दौरान कलायत नगर विकास के मामले में उपेक्षा का शिकार रहा है। भाजपा सरकार के आने के पश्चात सबका साथ समान विकास की नीति का फार्मूला कलायत नगर सहित पूरा हलका में इस कद्र देखने को मिला की आज कलायत में करोड़ों की लागत के निर्माण कार्य जहां जारी है वहीं करोड़ों की लागत के कार्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि चल रहे निर्माण कार्यों की गति दी जाऐगी। उन्होंने कहा कि निर्माण में प्रयोग होने वाले सामग्री की गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा। भ्रष्टाचार को नगरपालिका में किसी भी स्तर पर पनपने नहीं दिया जाएगा। प्रधान रजनी राणा ने कहा कि इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा देश प्रदेश में स्वच्छता ही सबसे बड़ी सेवा कार्यक्रम शुरू किया हुआ है। इस अभियान को कलायत में पूरी तरह गति प्रदान की जाएगी। किसी भी गली कूचे में गंदगी का आलम नहीं रहने दिया जाएगा साथ ही गंदे पानी की निकासी भी सुदृढ़ की जाएगी।